जियो की धमाकेदार एंट्री! सस्ती लेकिन सुपरपावरफुल ई-बाइक, 400 KM की रेंज के साथ बाज़ार में धमाका करने को तैयार

रिलायंस जियो सिर्फ टेलीकॉम नहीं, अब इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में भी गेम चेंजर बनने जा रहा है। जियो जल्द ही एक ऐसी ई-बाइक लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसकी कीमत तो कम होगी, लेकिन फीचर्स हाई-लेवल के होंगे।
सबसे बड़ी बात—कीमत 30 हजार से भी कम! और रेंज इतनी कि एक बार चार्ज करो और 400 किलोमीटर तक बेफिक्र चलाओ।
नई जियो ई-बाइक में दी जा रही है लिथियम-आयन बैटरी, जो लंबी उम्र और बेहतर परफॉर्मेंस का वादा करती है। साथ ही फास्ट चार्जिंग सिस्टम भी होगा, जिससे बैटरी 3 से 5 घंटे में फुल चार्ज हो जाएगी।
जियो ई-बाइक की सबसे बड़ी खासियत इसका रिमूवेबल बैटरी डिजाइन है—यानि बाइक से बैटरी निकालकर आप इसे कहीं भी अलग से चार्ज कर सकते हैं।
पावर के मामले में भी यह ई-बाइक किसी से कम नहीं—250 से 500 वाट की इलेक्ट्रिक मोटर के साथ यह पहाड़ी रास्तों पर भी आसानी से चढ़ाई करेगी। साथ ही इको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स जैसे मल्टीपल राइडिंग मोड्स मिलेंगे।
अगर रास्ते में चार्ज खत्म हो जाए, तब भी कोई दिक्कत नहीं—क्योंकि इसमें पैडल भी दिए गए हैं।
अतिरिक्त फीचर्स में शामिल हैं—
✔ एलईडी लाइट
✔ जीपीएस
✔ ब्लूटूथ
✔ मोबाइल ऐप इंटीग्रेशन
✔ स्मार्ट बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम
अनुमानित कीमत: ₹29,999
यानि ई-बाइक बाजार में जियो एक बार फिर रेवोल्यूशन लाने को तैयार!




