Kawardhaदेश

तीनों आरोपियों ने लिखित में मांगी सार्वजनिक रूप से माफी, कहा,मुस्लिम समाज का इससे लेनादेना नहीं

कवर्धा। कवर्धा में 3 अक्टूबर को हुए झंडा विवाद के तीनों आरोपियों ने सार्वजनिक रूप से लिखित में माफी मांग ली है। उन्होंने माफी मांगते हुए कहा है कि आपसी विवाद के बाद झंडा विवाद हुआ। इसमे वे व्यक्तिगत रूप से शामिल थे। इसमें मुस्लिम समाज का कोई लेना देना नहीं है। झंडा विवाद के आरोपियोंसलमान,रिजवान,रिजवान ने 7 दिसंबर को लिखित में मांगी है। इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। बाद में इन्हें जमानत पर रिहा किया गया था।उल्लेखनीय है कि 3 अक्टूबर को कवर्धा के लोहारा चौक में युवकों के दो गुटों में विवाद हुआ था। युवकों ने एक दूसरे के झंडे निकाल दिए। इसे लेकर विहिप ने 5 अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति मांगकर धारा 144 लागू रहने के बावजूद जुलूस निकाल दिया। इसके बाद बड़े पैमाने पर हिंसा फैल गई। इसे लेकर कर्फ्यू लगाना पड़ा। झंडा विवाद के तीनों आरोपियों ने स्वप्रेरणा से लिखित में माफी मांगी है।

IMG 20211214 WA0037

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button