छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

कोरबा सांसद ने पीएम को लिखा खत, श्रमिकों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग

रायपुर,  कोरबा से लोकसभा की सांसद ज्योत्सना महंत ने प्रधानमंत्री को खत लिखा है जिसमें उन्हने अन्य राज्यों में फंसे मजदूरों के कुशल घर वापसी हेतु विशेष ट्रेन की व्यवस्था करने की मांग की है, उन्होने प्रधानमंत्री को लिखे खत में मांग की है कि जल्द से जल्द दूसरे राज्यों में जो मजदूर फंसे हैं उनकी सकुशल वापसी कराई जाए.

आपको बता दें कि इससे पहले सांसद दीपक वैज और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी इस संबंध में प्रधानंत्री को खत लिख चुके हैं, हालांकि गृह मंत्रालय ने इस संबंध में गाइड लाइन जारी करते हुए, लोगों की अपने गृह जिलों में वापसी को हरी झंडी दे दी है, लेकिन बसों द्वारा इन लोगों को लाना राज्य सरकारों के लिए चुनौती भरा साबित हो रहा है.

https://twitter.com/jyotsnamahant?lang=en

National Chhattisgarh  Madhyapradesh  से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button