छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

भटगांव के सिलफिली बाजार में लक्ष्मी राजवाड़े का औचक दौरा, आमजन से सीधे संवाद कर सुनी समस्याएं

रायपुर। प्रदेश में सुशासन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में सरकार की पहल अब स्पष्ट रूप से नजर आने लगी है। इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा क्षेत्र स्थित सिलफिली बाजार का औचक निरीक्षण कर आम लोगों से सीधे संवाद किया।

मंत्री राजवाड़े ने सब्जी मंडी और बाजार क्षेत्र का पैदल भ्रमण करते हुए व्यापारियों, ग्रामीणों और महिलाओं से आत्मीय बातचीत की। बिना किसी औपचारिकता के लोगों के बीच पहुंचकर उन्होंने उनका हालचाल जाना और दैनिक जीवन से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान नागरिकों ने स्थानीय सुविधाओं, बाजार व्यवस्था और अन्य जरूरी मुद्दों से अवगत कराया।

मंत्री ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान लक्ष्मी राजवाड़े ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी नागरिकों को दी। उन्होंने महिलाओं, बच्चों और जरूरतमंद वर्गों के लिए संचालित योजनाओं का उल्लेख करते हुए पात्र हितग्राहियों से इनका अधिकतम लाभ उठाने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button