ज्योतिष

डॉ.अमृता करुणेश्वरी से जानें,आज का राशिफल ( 4 सितंबर 2018 )

मेष राशि

घरेलु माहौल अनुकूल बना रहेगा। जो लोग धन संबंधी या वित्तीय सहायता पाना चाहते हैं, उनके लिए भी समय बहुत अच्छा है।

वृषभ राशि

यदि आप नौकरी खोज रहे रहें तो आज इंटरव्यू में आपको सफलता प्राप्त होगी। अति लोभ से बचें, बहार के खाने से बचें।

मिथुन राशि

आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुश मिजाज माहौल में बीतेगा। जो आपको नई उर्जा व स्फूर्ति से भर देगा।

कर्क राशि

आपको एक प्रमोशन का अवसर मिलेगा। आप इस समय को अपनी बुद्धि के इस्तेमाल अपने पक्ष में कर पाएंगे।

WhatsApp Image 2018 06 19 at 8.09.53 PM

सिंह राशि

अविवाहितों के लिए विवाह के नए अवसर प्राप्त आएंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है, वो भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

कन्या राशि

वैवाहिक अथवा प्रेम संबंधों के लिए समय मिश्रित है। विद्यार्थी समय का सदुपयोग करने में सक्षम रहेंगे।

तुला राशि

प्रेम संबंधों के प्रति लापरवाही बरतनें से मन-मुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। भविष्य की योजनाएं बहुत सूझबूझ कर बनाएं।

वृश्चिक राशि

आजीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा।

धनु राशि

कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग हैं। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। किसी बाहरी व्यक्ति से लाभ हो सकता है।

मकर राशि

नए कार्य में व्यस्तता बढ़ सकती है। किसी संबंधी की अस्वस्थता से परेशान हो सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए अच्छा समय है।

कुंभ राशि

घर गृहस्थी के वातावरण को अच्छा रखें। ससुरालपक्ष का तनाव उपस्थित हो सकता है। स्वास्थ्य गड़बड़ हो सकता है।

मीन राशि

प्रेम संबंध में कुछ दूरी बनेगी। इनसे संबंधित मामलों को निर्णायक मोड़ पर लाने की आवश्यकता नहीं, आत्मविश्वास की कमी बनेगी

https://www.youtube.com/watch?v=apVuOLa0z-I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button