
महासमुंद : स्वच्छ भारत अभियान 2019 के पूर्व शहर के एसएलआरएम सेंटरों में नपा कचरा उत्सव मनाएगी। उत्सव में महिलाओं द्वारा कचरा से संबंधित अनेक प्रेरित करने वाले मॉडल तैयार किए जाएंगे। स्कूल एवं कॉलेज स्तर पर अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। कचरा उत्सव 6 से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा जिसमें चित्रकला, निबंध व नुक्कड़ नाटक किए जाएंगे।
ये खबर भी पढ़ें – महासमुंद : मुख्यमंत्री ने दी दस लाख रुपए की स्वीकृति
10 अक्टूबर को टाऊन हाल में सम्मान एवं पुरस्कार वितरण किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान कचरा रिक्शा चलाने वाली महिलाओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा।
2 ) महासमुंद : ग्राम पटेलों को 3 हजार रुपए मिलें मानदेय
महासमुंद : ग्राम पटेल संघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को पुराना रेस्ट हाऊस में नपा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रकाश चंद्राकर से मुलाकात कर हर माह 3 हजार रुपए मानदेय देने की मांग की। संघ के जिलाध्यक्ष अशोक ढीढी ने बताया कि ग्राम पटेल को महत्वपूर्ण कार्य शासन के राजस्व की लगान वसूल कर सरकारी खजाने में जमा करना, गांवों में मुनादी कराना, चुनाव कार्य सहित शासकीय व अशासकीय कार्यों को पूरा करना है।
ये खबर भी पढ़ें – महासमुंद : गाज गिरने से एक व्यक्ति व तीन मवेशियों की मौत
इन कार्यों के लिए उन्हें साल में एक हजार रुपए मानदेय दिया जाता है जो बहुत कम है। चंद्राकर ने राजस्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय से फोन से बातचीत कर ग्राम पटेलों को मांगों के बारे में बताया व मुलाकात करने समय मांगा। साथ ही मुख्यमंत्री तक भी इस बात को पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर राज्य युवा आयोग के पूर्व सदस्य प्रशांत श्रीवास्तव उपस्थित थे।
https://www.youtube.com/watch?v=veTx5adSY1o