छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye Newsदेश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

छग में आज ये15 संसदीय सचिव लेंगे शपथ

रायपुर.  छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ी राजनीतिक नियुक्तियां की गई हैं, सरकार बनने के करीब 18 महीने बाद भूपेश सरकार ने ये नियुक्तियां की है. सीएम भूपेश बघेल मंगलवार की शाम तीन महिलाओं समेत 15 विधायकों को संसदीय सचिव पद की शपथ दिलाने वाले हैं. 12 विधायक 12 मंत्रियों के साथ अटैच होंगे. जबकि तीन संसदीय सचिव मुख्यमंत्री से संबंधित विभागों का कामकाज देखेंगे।

कौन-कौन बनेंगे संसदीय सचिव
चिंतामणी महाराज: 
अंबिकापुर का प्रतिनिधित्व।
शिशुपाल सोरी : कांकेर जिले का प्रतिनिधित्व।
रेखचंद जैन : बस्तर जिले का प्रतिनिधित्वविकास उपाध्याय:  रायपुर पश्चिम
विनोद चंद्राकर: महासमुंद जिले का प्रतिनिधित्व
चंद्रदेव राय: बलौदाबाजार का प्रतिनिधित्व। 
अंबिका सिंहदेव: कोरिया जिले का प्रतिनिधित्व।
पारसनाथ राजवाड़े:  सूरजपुर जिले का प्रतिनिधित्व।
इंदरशाह मंडावी: राजनांदगांव जिले का प्रतिनिधित्व। 
कुंवरसिंह निषाद: बालोद
गुरूदयाल बंजारे : बेमेतरा
डाॅ. रश्मि आशीष सिंह : बिलासपुर जिले का प्रतिनिधित्व।

द्वारिकाधीश यादव: महासमुंद जिला
शकुन्तला साहू: , महिला-समाज का प्रतिनिधित्व।
यूडी मिंज: 

CG corona Updateऔर MP Corona Updateदेश में Covid19का ताजा अंकड़ा देखने के लिए यहां क्लिक करें

Nationalन्यूज  Chhattisgarh और Madhyapradesh से जुड़ी  Hindi News से अपडेट रहने के लिए Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube पर  subscribeकरें।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

कोंडागांव : साढ़े 15 लाख का गांजा पकड़ाया, 2 तस्कर गिरफ्तार

कोंडागांव  : छत्तीसगढ़ की कोंडागांव जिला पुलिस ने तलाशी अभियान के दौरान 225 किलो गांजा बरामद करने में सफलता हासिल की है, इस सिलसिले में महाराष्ट्र निवासी दो अंतरराज्जीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद गांजे का बाजार मूल्य साढ़े 13 लाख रूपए आंका गया है।
कोंंडागांव एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि सूचना मिली थी कुछ अंतरराज्यीय तस्कर उड़ीसा से गांजा लेकर रायपुर की ओर जा रहे हैं। फौरन ही राष्ट्रीय राजमार्ग में नाकेबंदी कर वाहनों की सघन तलाशी शुरू की गयी।

1519211547umi (3)तलाशी के दौरान टोयोटा वाहन क्रमांक एमएच 16 बीएच 5229 की डिक्की से 51 पैकेटों में छिपाकर रखा गया 225 किलो गांजा जब्त किया गया। वाहन में सवार अहमदनगर महाराष्ट्र निवासी ओंकार गोरा एवं दत्तात्रय घुमेर को नारकोटिक्स एक्ट की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी उक्त गांजा उड़ीसा से लेकर महाराष्ट्र जा रहे थे। तस्करी में प्रयुक्त वाहन जब्त कर लिया गया है।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बॉलीवुड खबरें |Fourth Eye News |।Bollywood News

अब 15 जून को रिलीज़ हो सकती है प्रिया प्रकाश की फिल्म ओरू अडार लव!

पप्रिया प्रकाश वारियर को जिसफिल्म की एक छोटी सी क्लिप ने रातोंरात स्टार बना दिया, उसकी रिलीज़ डेट आगे बढ़ गई है। पहले यह फिल्म 3 मार्च को रिलीज़ होनी थी, मगर फिलहाल इसकी रिलीज़ डेट आगे बढ़ा दी गई। रिलीज़ डेट आगे बढ़ाने की क्या वजह है, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।ओमार लुलु निर्देशित ओरू अडार फिल्म से ही प्रिया प्रकाश वारियर डेब्यू कर रही हैं। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, यह फिल्म अब 15 जून को रिलीज़ होगी। हालांकि इस बारे में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। मगर फिल्म रेटिंग साइट्स ने 15 जून को फिल्म के रिलीज़ होने का दावा किया है।

1520576052riyaमलयाली ऐक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर वैलंटाइंस वीक में इसी फिल्म के गाने मानिकया मलराय पूवी की एक छोटी सी क्लिप से रातोंरात छा गई थीं और अब 1 महीने से भी कम समय में उनके इंस्टाग्राम पर 50 लाख से ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं। इसके साथ ही वह दुनिया के बड़े स्टार्स की उस जमात में शामिल हो गई हैं जिनके फॉलोअर्स की संख्या में काफी कम समय में सबसे तेजी से इजाफा हुआ हैं।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज्योतिष न्यूज़ और राशिफल | Fourth Eye News

पं. अभिषेक कृष्ण शास्त्री से जानिये कैसी रहेगी आज ग्रहों की चाल, आज का राशिफल (26 फरवरी)

"हमारे जीवन में ग्रहों का प्रभाव हमारे हमेशा रहता है, हर दिन बदलते ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा गुजरता है तो कभी हमें परेशानियों का सामना करना पड़ता है, तो पंडित अभिषेक कृष्ण शास्त्री जी से जानिए कि आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है और आज आपका कैसा रहेगा आपका दिन।"

मेष राशि

1518395238ries mesh

आज आप का दिन शुभ फलदायी होगा। लेखनकार्य के लिए अच्छा दिन है। बौद्धिक एवं तार्किक विचार विनिमय हो सकता है। किसी भी महिला के साथ विवादों में न उलझें।
वृष राशि

1518395294aurus icon

अर्निणय वाली मनोदशा के कारण हाथ आए अवसर आज आप गंवा सकते हैं। प्रवास का आयोजन टाल दीजिएगा। लेखक, कलाकार एवं सलाहकारों के लिए दिन बहुत अनुकूल है। किसी नए कार्य का प्रारंभ आज न करें।

मिथुन राशि

1518395581oroskop gemini 20170822 182810

दिन आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायी रहेगा। स्वादिष्ट व उत्तम भोजन, सुंदर वस्त्रालंकार से आज का दिन मानसिक दृष्टि से अत्यंत आनंददायी होगा। धन का अधिक व्यय न हो इसका ध्यान रखिएगा। उपहार मिलने से मन आनंदित होगा।
 

राशिफल और धार्मिक अपडेट्स के लिए लिंक पर क्लिक कर हमारा फेसबुक पेज भी लाइक करें https://www.facebook.com/4rtheyenews/
कर्क राशि

1518396280arkrashimangal 08 08 2015

 सगे-संबंधियों से मनमुटाव के प्रसंग हो सकते हैं। पारिवारिक कार्यों के पीछे व्यय हो सकता है। वाणी पर संयम रखिएगा। मन में अगर कोई उलझन हो तो उसे दूर कर लें। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा।
सिंह राशि

1518395216858eb964f6ae202fedf2801(1)

आज का दिन लाभदायी है। मित्रों व स्त्री मित्रों से लाभ होने की संभावना है। किसी सुंदर स्थल के पर्यटन की संभावना है। अनिर्णय की स्थिति के कारण हाथ आया अवसर जा सकता है। व्यापार में आर्थिक लाभ के योग हैं।

कन्या राशि

1518395950irgo 19 09 2017

आज का दिन शुभ फलदायी है। नए कार्य के आयोजन संपन्न होंगे। व्यापार में लाभ एवं नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। पिता से लाभ होने की संभावना है। परिवार में आनंद का वातावरण बना रहेगा।

तुला राशि

1518396050ibra wallpaper hd

व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ की संभावना है। नौकरी व व्यापार में सहकर्मियों से पूर्ण सहयोग नहीं मिलेगा। लंबी यात्रा व किसी धार्मिक स्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है। लेखनकार्य एवं बौद्धिक क्षेत्र में आप सक्रिय रहेंगे।

वृश्चिक राशि

1518395279corpio icon

नए कार्यों में असफलता प्राप्त होने के योग हैं, इसलिए संभव हो तो नया काम शुरू करने से बचें। क्रोध पर संयम रखिएगा। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहिएगा। खर्च के बढ़ जाने से आर्थिक संकट हो सकता है।

धनु राशि

15183964555 22 245664368sagitarios ll

 आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। मनोरंजन के प्रसंग से आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ से आपको आनंद मिलेगा। साझेदारी से लाभ होगा।

मकर राशि-

1518396612akar Rashi no watermark

व्यापार में विकास के लिए आज का दिन बहुत लाभकारी रहेगा। व्यावसाय में आप अपनी योजना के अनुसार कार्य कर सकेंगे। धन की लेनदेन में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा।

कुंभ राशि –

1518396752514374847 aquarius wallpaper 11856 hd wallpapers

आपकी वाणी तथा विचारो में शीध्र परिवर्तन होगा। बौद्धिक चर्चा में आप जुडेंगे। लेखनकार्य तथा सर्जनात्मक प्रवृत्तियो से आनंद मिलेगा। आकस्मिक खर्च की संभावना है। पेट में तकलीफ हो सकती है।

मीन राशि –

1518396837858eb694f6ae202fedf27fa

आज आप में उत्साह तथा स्फूर्ति की कमी दिखाई देगी। परिजनों के साथ विवाद में ना उलझें। शारीरिक तथा मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। कई अप्रिय घटनाओं से आपका मन खिन्न रह सकता है। नौकरी में चिंता रहेगी।

नोट – 'आप नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके गुरूजी को आप अपनी समस्या भी बता सकते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

एक ही जगह पढ़ लीजिए क्राइम की सारी खबरें, कहीं और नहीं पढ़ोगे!

 1) कोरबा :  गांजा खपाते दो गिरफ्तार
कोरबा  : ओडि़शा से गांजा खपाने कोरबा लेकर आए दो आरोपियों को पुलिस ने राताखार के पास रंगे हाथों धरदबोचा। पकड़े गए आरोपियों में एक रायगढ़ का रहने वाला है, जबकि दूसरा कोरबा के रेलवे स्टेशन का निवासी है। मोटर साइकिल में गांजा खपाने निकले थे।
कोतवाली पुलिस को जानकारी हाथ लगी कि रेलवे स्टेशन के पास रहने वाला फागूराम पिता पुनऊराम ओडि़शा के संबलपुर से काफी मात्रा में गांजा लेकर कोरबा पहुंचा है। उसके साथ उसका सहयोगी अभिषेक राजपूत पिता दिलीप राजपूत ;19द्ध भी साथ में है। दोनों को रंगे हाथों पकडऩे पुलिस ने योजना बनाई और राताखार बस्ती के पास घेराबंदी कर पकड़ लिया। बाइक क्रमांक ओआर 15 जे 8358 में दोनों आरोपी एक बड़ा बैग लेकर जा रहे थे। पुलिस ने बैग की तलाशी ली तो अलग.अलग प्लास्टिक में तैयार किया गया गांजा का पैकेट मिला। पुलिस के अनुसार करीब 8 किलो गांजा आरोपियों के पास से जब्त किया गया है। फागूराम के साथ पकड़ा गया आरोपी अभिषेक राजपूत रायगढ़ के कैदीमुड़ा का रहने वाला है। आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे ओडि़शा से गांजा लेकर आते थे और यहां खपाया करते थे। आज भी ग्राहकों को गांजा देने निकले थे। आरोपियों के खिलाफ  एनडीपीएस एक्ट की धारा 20ख के तहत कार्रवाई की गई है।
गौरतलब है कि फ ागूराम इसके पहले भी तीन बार गांजा बेचते रंगे हाथों पकड़ा जा चुका है। उस वक्त भी एनडीपीएस के तहत पुलिस ने उसके खिलाफ  कार्रवाई की थी। इसके बाद भी उसकी आदत में सुधार नहीं आया। जमानत पर जेल से रिहा होते ही गांजा बेचने के गोरखधंधे में लिप्त हो जाता है।
 
 2)  रायपुर :  घर के बाहर खड़ी स्कूटर में शरारती तत्वों ने लगाई आग
रायपुर :  गली नंबर 2 डॉ. राजेन्द्र नगर में घर के बाहर खड़ी स्कूटर को अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। प्रार्थी की शिकायत पर सिविल लाईन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी नकुल जगत पिता किशन जगत 21 वर्ष बुढ़ी माई मंदिर के सामने राजेन्द्र नगर का रहने वाला है। बताया जाता है कि गुरूवार की तडक़े प्रार्थी सोकर उठा तो देखा की उसके घर के बाहर खड़ी स्कूटर क्रमांक सीजी 04 एलएक्स 5771 में अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। जिससे प्रार्थी को करीब 15 हजार का नुकसान हुआ है। प्रार्थी की शिकायत पर सिविल लाईन पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 435 के तहत अपराध दर्ज किया है।
 
 3) रायपुर ;  घरेलू विवाद के चलते पत्नी पर चाकू से हमला, पति गिरफ्तार
रायपुर  ; घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। प्रार्थिया की शिकायत पर सिविल लाईन पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया कविता नायक पति प्रदीप कुमार नायक 36 वर्ष झंडा चौक पंडरी की रहने वाली है। बताया जाता है कि बुधवार की शाम प्रार्थिया अपने पति आरोपी प्रदीप से घर का खर्च चलाने के लिए पैसे की मांग की। जिस पर आरोपी ने प्रार्थिया से गाली-गलौज कर मारपीट किया और चाकू से पैर व जांघ पर मारकर चोट पहुंचाया। प्रार्थिया की शिकायत पर सिविल लाईन पुलिस ने आरोपी को धारा 294,324,326 के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
 
 4)  रायपुर :  60 पाव देशी शराब के साथ युवक व महिला गिरफ्तार
रायपुर : अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अवैध रूप से शराब की बिक्री करते एक युवक व महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 60 पाव देशी शराब जप्त किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाईन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तरूण नगर पंडरी में अवैध शराब बेचते आरोपी सलमान पिता मोहम्मद हुसैन 22 वर्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से 28 पाव देशी शराब जप्त की है। इसी तरह मुजगहन पुलिस ने भी खदान तालाब के पास मुजगहन में अवैध रूप से शराब रखी हुई आरोपिया जुगरी बाई टंडन पति विष्णु टंडन 38 वर्ष निवासी सतनामीपारा मुजगहन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से 32 पाव देशी शराब जप्त किया है। पुलिस ने दोनों मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 34-2-च आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
 
 5)  रायपुर ;  युवक पर ब्लेड से हमला
रायपुर  : आरवीएच कालोनी खमतराई में युवक पर ब्लेड से हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। प्रार्थी की शिकायत पर खमतराई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी देवाशीष नायक पिता स्व्. राजेन्द्र नायक 29 वर्ष आरव्हीएच कालोनी खमतराई का रहने वाला है। बताया जाता है कि मंगलवार की रात प्रार्थी के पड़ोस में रहने वाला आरोपी सब्बीर किसी दूसरे से झगड़ा कर रहा था। जिससे प्रार्थी ने विवाद करने से मना किया तो आरोपी ने प्रार्थी से गाली-गलौज कर ब्लेड से गर्दन के पास मारकर चोट पहुंचाया। प्रार्थी की शिकायत पर खमतराई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294,323,506 के तहत अपराध दर्ज किया है।
 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज्योतिष न्यूज़ और राशिफल | Fourth Eye News

आज का राशिफल (15 जनवरी)

मेष- कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं, इससे व्यथित होकर साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। आप अपने व्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे।
वृष- आर्थिक दिशा में सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों का आज प्रमोशन हो सकता है और उन्हें कार्यक्षेत्र में अपार सफलता मिलने की उम्मीद है।
मिथुन- पिता के आशीर्वाद तथा अधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें।
कर्क- अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय न लें।
सिंह- व्यावसायिक रूप से आपकी तारिफ होगी और आपके प्रयासों को सराहा जायेगा। आपको अपनी परियोजनाओं से लाभ होगा। शिखर पर पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास करें।
कन्या- भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक तौर पर आप अच्छी वृद्धि प्राप्त कर लेंगे। परियोजनाओं को समय पर पूरा करते रहें, इससे आपको और बेहतर प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं।
तुला- आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की आपकी विशेषता आज भी आपको यश देगी। आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने का विचार भी बना सकते हैं।
वृश्चिक- नई शुरुआत का दौर है एवं कार्यक्षेत्र में भी कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने की इच्छा रखेंगे, जिसमें अच्छे परिणाम भी आपको मिलेंगे। आर्थिक वृद्धि के अच्छे संयोग बन रहे हैं एवं निवेशों द्वारा अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे।
धनु- आज घर की चीजों पर धन का खर्चा होगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। किसी कर्मचारी या संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है। रूपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है।
मकर- आज व्यवसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने का हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति और अधिक मजबूत होगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, अचानक खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है।
कुंभ- किसी संपत्ति के खरीद-फरोख्त के समय उसके पूर्व संपत्ति के सारे वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें।
मीन– कार्यक्षेत्र में जितनी कोशिशें आप करते रहेंगे अंत में उतनी ही सफलता आपको मिलेगी। सेहत में भी धीरे-धीरे सुधार आता रहेगा। परिवार में कोई बड़े बुजुर्ग जिनका व्यक्तित्व काफी रौबीला है वह आपकी मदद करेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button