छत्तीसगढ़

पार्टी को सशक्त बनाकर जन-जन तक पंहुचाने अम्बेडकर वार्ड में बनी कमल सखी

धमतरी। पांच राज्यों में महिलाओं की महती भूमिका के बाद चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी के सत्तासीन होने से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बिथिका विश्वास द्वारा पूरी सक्रियता के साथ प्रत्येक गांव एवं शहर के वार्डों के बूथों में कमल सखी बनाते हुए पार्टी की रीति नीति सिद्धांत व विचारधाराओं से महिलाओं को जोड़कर उन्हें आम जनता के समक्ष भारतीय जनता पार्टी जैसे राष्ट्रवादी पार्टी को देश की आवश्यकता बताते हुए जोड़ने का कार्य कर रही है इसी सिलसिले में अंबेडकर वार्ड में पहुंचकर उन्होंने उपस्थित महिलाओं से कहा कि पिछले 3 वर्षों में जिस तरीके से छत्तीसगढ़ महतारी को खोखला किया गया है उसे फिर से समृद्ध व खुशहाल बनाने के लिए नारी शक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है इसलिए कमल सखी प्रत्येक घरों में मां लक्ष्मी का प्रतीक कमल का फूल खिलाते हुए राज्य को समृद्धि के शिखर तक पहुंचाएगी वही इस अभियान के महिला मोर्चा शहर मंडल की सह प्रभारी सरिता यादव ने कहा कि नारी शक्ति अपने में संस्कार को समाहित करते हुए संस्कृति व विचारधाराओं की पोशाक होती है और इसी के कारण समाज उनकी बातों पर विश्वास करता है आज भारतीय जनता पार्टी के द्वारा केंद्र सरकार के माध्यम से जो विश्वास महिलाओं का अर्जित किया गया है वह पार्टी की सबसे अमूल्य वह अतुलनीय पूंजी है जिसे सहेज कर आगे बढ़ाने के लिए हम सभी कमल सखी का निर्माण कर रहे हैं उपस्थित जनों को महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष रितिका यादव तथा प्रखर नेत्री सीमा चौबे द्वारा भी संबोधित किया गया।
उक्त अवसर पर अनुसुइया साहू,केजा नेगी,सिमा गुप्ता,धनेश्वरी ठाकुर,मालती अवस्थी,कृतिका राव संगीता रूपा मनीषा यादव,खोमिन बाई, झामेशवरी साहू,कृष्ण बाई,तारा रजक,संध्या ठाकुर,सरोज देवांगन,कुमारी निर्मलकर,शॉलेन्द्री साहू,मोतिन सार्वा,प्रभा साहू,उषा साहू,नीलू साहू,ममता यादव,अनिता सोनी,मोनिका सोनवानी,संतोषी साहू,विभा यादव,प्रमिला सेन,संगीत यादव,आरती साहू,मंजू चौबे,रानी मुखर्जी, कुमारी साहू,नंदनी धुर्वा,मुकेश शर्मा,बूथ अध्यक्ष महेंद्र निषाद व अन्य उपस्थित रहे। मातृशक्ति उपस्थित होकर राष्ट्र के प्रति कार्य करने के लिए संयोजित होकर प्रतिबद्धता दोहराई वार्ड की ओर से सभी का पार्षद प्रतिनिधि कुलेश सोनी ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button