Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

अंतागढ़ टेपकांड : SIT ने फिरोज सिद्दीकी और अमीन मेमन को पूछताछ के लिए किया तलब

रायपुर

  • बहुचर्चित अंतागढ़ टेप कांड मामले में एसआईटी आज फिर फिरोज सिद्दीकी और अमीन मेमन को पूछताछ के लिए तलब किया है. इन दोनों से ही एसआईटी टेपकांड मामले में पूछताछ करेगी.
  • इससे पहले भी फिरोज सिद्दीकी और मुख्य गवाह अमीन मेमन से पूछताछ हो चुकी है.

ये है अंतागढ़ टेपकांड का पूरा मामला

  • साल 2014 में अंतागढ़ के तत्कालीन विधायक विक्रम उसेंडी ने लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद इस्तीफा दिया था. वहां हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने पूर्व विधायक मंतू राम पवार को प्रत्याशी बनाया था.
  • भाजपा से भोजराम नाग खड़े हुए थे. नाम वापसी के अंतिम वक्त पर मंतूराम ने अपना नामांकन वापस ले लिया था. इससे भाजपा को एक तरह का वाकओवर मिल गया था. बाद में फिरोज सिद्दीकी नाम से एक व्यक्ति का फोन कॉल वायरल हुआ था.
  • आरोप लगे थे कि तब कांग्रेस में रहे पूर्व सीएम अजीत जोगी के पुत्र अमित जोगी ने मंतू की नाम वापसी कराई. टेपकांड में कथित रूप से अमित जोगी और तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के दामाद पुनीत गुप्ता के बीच हुई बातचीत बताई गई थी.

–