Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

मंत्री लखन लाल देवांगन ने तीन वार्डों के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

Minister Lakhan Lal Dewangan performed Bhoomi Pujan of development works of three wards.

रायपुर। कोरबा नगर निगम क्षेत्र के वॉर्ड क्रमांक 48 सेमीपाली बस्ती में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने जिला खनिज न्यास मद से वॉर्ड क्रमांक 47 जमनीपाली केपीएस स्कूल के पास से रमला देवी से होते हुए ग्राम सभा भवन के सामने तक नाली निर्माण, गोपालपुर में कोसगाई दाई प्रांगण चबुतरा में छत का निर्माण लागत राशि 7.99 लाख, वॉर्ड क्रमांक 48 प्राथमिक शाला सेमीपाली में नवीन भवन का निर्माण कार्य लागत 13.64 लाख, वार्ड क्रमांक 53 तुलसी नगर स्वीपर मोहल्ला मे पंडाल निर्माण कार्य लागत 4.95 लाख के कार्यों का भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा की ऐसा कोई वार्ड, बस्ती या फिर क्षेत्र विकास कार्यों से वंचित नहीं रहेगा। जितनी भी निधि या फिर मद है उनका सदुपयोग करते हुए प्राथमिकताएं तय की गई है। श्री विष्णु देव सरकार की मंशा है की सभी वार्डों में एक साथ विकास कार्य प्रारंभ किए जाएं। इसके लिए डीएमएफ, अधोसंरचना मद के अलावा अन्य मद से कार्यों को तत्कल स्वीकृत करा कर प्रारंभ किए जा रहे हैं। सड़क नाली के साथ-साथ अन्य अधोसंरचना के कार्य जैसे मंच, सामुदायिक भवन और पंडाल समेत अन्य कार्य भी प्रारंभ किए जा रहे हैं। मंत्री श्री देवांगन ने कहा की अभी एक सप्ताह पहले ही मुख्यमंत्री ने कोरबा शहर को 7 करोड़ के विकास कार्यों की स्वीकृति दी है, इस सूची में भी सभी वार्ड के जरूरी कार्यों को स्वीकृत किया जा चुका है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही कार्य प्रारंभ किए जाएंगे। इस अवसर पर वार्ड पार्षद श्री विजय साहू ने कहा की बीते साढ़े 4 साल से सड़क और नाली निर्माण के लिए परेशान थे, वार्ड के साथ भेदभाव किया जा रहा था। मंत्री श्री देवांगन ने सिर्फ 8 महीने में ही सभी रुके हुए कार्यों की स्वीकृति दिलाकर आज कार्य प्रारंभ किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर वॉर्ड क्रमांक 16 के पार्षद नरेंद्र देवांगन, एमआईसी सदस्य सुनील पटेल, वॉर्ड क्रमांक 48 के पार्षद श्री विजय साहू, वार्ड क्रमांक 47 के पार्षद पुष्पा देवी कंवर, बूथ अध्यक्ष थनेस्वर सिंह, अतिराम कंवर, विशाल सिंह, रतन बाई, कलेश कंवर, सुमित्रा कंवर, नकुल सिंह, आनंद सिंह कंवर, सुमिरन सिंह समेत अधिक संख्या में वॉर्ड वासी उपस्थित रहे।