बॉलीवुड

अक्षय के बाद अर्जुन कहेंगे सिंह इज किंग

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर सुपरहिट फिल्म सिंह इज किंग के सीच्ल में काम करते नजर आ सकते हैं। अर्जुन कपूर इन दिनों विपुल शाह की फिल्म नमस्ते इंग्लैंड में काम कर रहे हैं। यह फिल्म वर्ष 2007 में प्रदर्शित अक्षय कुमार की मुख्य भूमिका वाली फिल्म नमस्ते लंदन की सीच्ल है। नमस्ते इंगलैंड 19 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म का सीच्ल विपुल शाह, अक्षय के साथ ही बनाना चाहते थे , लेकिन जब बात नहीं बनी तो उन्होंने फिल्म के लिए अर्जुन को कास्ट कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें – अक्षय की फिल्म गोल्ड से कोई कंप्टीशन नही : जॉन अब्राहम

बताया जा रहा है कि अर्जुन के साथ विपुल की अच्छी ट्यूनिंग हो गई है। अर्जुन के काम से विपुल खुश भी हैं और इसी वजह से वे अर्जुन के साथ अपनी दूसरी फिल्म करने जा रहे हैं। चर्चा है कि विपुल अपनी सुपरहिट फिल्म सिंह इज़ किंग का भी सीक्वल बनाने जा रहे हैं। विपुल ने स्टोरी आइडिया अर्जुन को बताया है जो उन्हें पसंद आया।

681111 670447 666606 614536 arjun kapoor 100517

सिंह इज किंग में भी अक्षय कुमार ने मुख्य भूमिका निभायी थी। यदि सिंह इज किंग के सीक्वल में भी अर्जुन कपूर काम करते हैं तो यह दूसरी सीक्वल फिल्म होगी जिसमें अक्षय की जगह अर्जुन को कास्ट किया जायेगा।

2 ) मेरी जीवनी मेरे तीसरे बच्चे जैसी : लीजा रे

भारतीय-कनाडाई अभिनेत्री लीजा रे का कहना है कि अपनी जिंदगी को एक जीवनी में लिखना उन्हें हजारों अनुभवों और जिंदगी की भावनाओं में ले गया। लीजा की पुस्तक 2019 की गर्मियों में रिलीज की जाएगी। लीजा हार्परकॉलिन्स इंडिया के साथ मिलकर पुस्तक का प्रकाशन करेंगी।

ये खबर भी पढ़ें – फिर जमेगी अक्षय-करीना की जोड़ी, दिलजीत-कियारा भी आएंगे नजर

लीजा ने हाल ही में सरोगेसी के माध्यम से जुड़वा बच्चों की मां बनने की खबरों से सभी की चौंका दिया था। लीजा ने एक बयान में कहा, अपनी जीवनी के प्रकाशन को लेकर मैं बेचैन और उत्साहित दोनों हूं। अपनी कहानी लिखते वक्त मैं हजारों अनुभवों से गुजरी।

ये खबर भी पढ़ें – अक्षय कुमार को पसंद हैं ऐसी कहानियां

उन्होंने कहा, मैं काफी समय से इस पर कार्य कर रही थी, अपने जुड़वा बच्चों के जन्म के बाद यह मेरे तीसरे बच्चे जैसा है। बिना किसी मजबूत समर्थन के प्रामाणिक रूप से अपनी कहानी सुनाना काफी मुश्किल होता है। मुझे आशा है कि मेरे द्वारा साझा की जाने वाली कई कहानियों में से यह पहली होगी।
https://www.youtube.com/watch?v=DXy4wR0TvAY

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button