मध्यप्रदेशइंदौरभोपाल

MP Headline 04 February 2021 : शिवराज सरकार के नई शराब दुकानों के खिलाफ उमा भारती का नया ऐलान, पढ़िये सुबह की सुर्खिंया

1. उमा भारती का नया ऐलान, 8 मार्च से MP में शराबबंदी अभियान चलाऊंगी, शिवराज सरकार को बड़ा झटका

shiv

भोपाल : नई शराब दुकानें खोलने का प्रस्ताव लाकर शिवराज सरकार को पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने फिर घेरा है। उमा भारती के विरोध के बाद सरकार को प्रस्ताव रद्द करके मुंह की खानी पड़ी थी। अब एक कदम और बढ़ाते हुए पूर्व सीएम उमा ने शराबबंदी की तैयारी कर ली है। उमा भारती कहा कि 8 मार्च को महिला दिवस के अवसर पर शराबबंदी का अभियान शुरू करेंगी। उमा भारती के इस ऐलान से शिवराज सरकार की चिंता बढ़ना तय है। बता दें कि सरकार वर्ष 2021-22 के लिए जल्द ही नई शराब नीति लागू करने की तैयारी कर रही है, लेकिन इससे पहले ही प्रदेश में सियासत गरमा गई है। यह किस तरह का होगा, इसकी जानकारी अगले पांच दिन में पता चल जाएगी।

2.MP बोर्ड आवेदन में छात्र 5 फरवरी से ऑनलाइन संशोधन कर सकेंगे, 20 फरवरी तक 25 फिर 300 रुपए लगेंगे

mp bhopal

भोपाल : शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए मध्यप्रदेश बोर्ड के नामांकन परीक्षा आवेदन में छात्र 5 फरवरी से ऑनलाइन संशोधन कर सकेंगे। इसमें नाम, जन्म तिथि, फोटो, विषय, माध्यम, लिंग, शुल्क छूट समेत आदि श्रेणियों में ऑनलाइन संशोधन किए जा सकते हैं। संशोधन की सुविधा 5 फरवरी से 5 मार्च तक मिलेगी। इसके लिए 5 फरवरी से लेकर 20 फरवरी तक 25 रुपए, जबकि 21 फरवरी से 300 रुपए देने पड़ेंगे।

MP Headline 04 February 2021

3.CM शिवराज- एमवाय अस्पताल को बनाएंगे मॉडल अस्पताल, पांच हजार से अधिक मरीजों का होगा इलाज

amya

इंदौर के  एमवाय अस्पताल को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के साथ भोपाल में हुई चर्चा की। एमवाय अस्पताल को मॉडल अस्पताल के रूप में तैयार कर इसे आधुनिकतम रूप दिया जाएगा। यहां पर प्रतिदिन पांच हजार से अधिक मरीजों का इलाज हो सकेगा। एमवाय अस्पताल के आधुनिकीकरण और विस्तार के लिए जो भी आवश्यक सुविधाएं जरूरी होंगी वो उपलब्ध करवाई जाएगी।

4. आज से MP में छाएंगे बादल, कहीं-कहीं बौछारें पड़ने के आसार

bhopall

भोपाल : बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य रहा। मौसम विज्ञानिक ने बताया कि हवा की दिशा बदलने से प्रदेश में नमी बढ़ने लगी है। गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाने के आसार हैं। साथ ही ग्वालियर-चंबल, भोपाल संभाग के जिलों में बारिश होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button