देशबड़ी खबरें

मुंबई : आज तडक़े भारत आ सकता है श्रीदेवी का पार्थिव शरीर

मुंबई  : अपने करोड़ों फैंस को सदमा देकर इस दुनिया से जा चुकीं बॉलिवुड ऐक्ट्रेस श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को मुंबई पहुंचने में अभी कुछ और वक्त लगेगा। भारतीय दूतावास स्थानीय एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहा है, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है पार्थिव शरीर को कब यहां से रवाना किया जाएगा। पोस्टमॉर्टम पूरा हो चुका है, लेकिन अनिवार्य कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा होना बाकी है। बॉलिवुड की चांदनी का 54 साल की उम्र में कल रात दुबई में निधन हो गया।
बताया जा रहा है कि श्रीदेवी का पार्थिव शरीर अनिल अंबानी के प्राइवेट जेट से मुंबई लाया जाएगा। यह प्राइवेट जेट मुंबई से रवाना हो चुका है। बताया जा रहा है कि भारतीय समयानुसार यह जेट रात करीब 9:30 तक पार्थिव शरीर को लेकर दुबई से उड़ान भरेगा और 2-3 बजे तक मुंबई पहुंचेगा। आज अंधेरी स्थित उनके घर में 7-10 बजे तक श्रद्धांजलि दी जाएगी और लोग अंतिम दर्शन करेंगे। दोपहर एक बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।1519624871eutiवाणिज्यदूतावास के सूत्रों के मुताबिक, फरेंसिक और लैब रिपोर्ट्स का अभी इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद स्वदेश वापसी की प्रक्रिया शुरू होगी। एक अधिकारी ने बताया कि ऐक्ट्रेस के पार्थिव शरीर को इस समय अल कुसेस स्थित पुलिस हेडक्वॉर्टर के शवगृह में रखा गया है। वाणिज्यदूतावास का एक कर्मचारी परिवार के साथ है।
दुबई में भारत के महावाणिज्यदूत विपुल ने कहा, प्रक्रिया को पूरा कर पार्थिव शरीर को भारत भेजने के लिए हम दुबई पुलिस के साथ काम कर रहे हैं।
अपने शानदार अभिनय से सिनेमाप्रेमियों के दिलों पर राज करनेवाली बॉलिवुड अभिनेत्री श्रीदेवी बोनी कपूर के भांजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए परिवार समेत दुबई में थीं। यहां हृदय-गति रुक जाने (कार्डिएक अरेस्ट) की वजह से उनका अचानक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से उनके करोड़ों फैंस दुखी हैं।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button