देशबॉलीवुड

सोनू सूद और श्रद्धा कपूर 2020 के हॉटेस्ट वेजीटेरियन, यह अवॉर्ड पीएम मोदी और बिगबी भी जीत चुके

पीपुल फॉर द इथिकल ट्रीटमेंट ऑफ पीपुल (PETA) ने एक्टर सोनू सूद और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को 2020 में इंडिया का हॉटेस्ट वेजिटेरियन घोषित किया है। सोनू सूद पेटा के प्रो वेजिटेरियन प्रिंट इंडिया कैंपेन में शामिल हुए थे और ‘हग अ वेजिटेरियन’ डे में भी हिस्सा लिया था।

सोनू ने बचाई थी घायल कबूतर की जान

सोनू ने सोशल मीडिया की एक अपील को भी बढ़ावा दिया था, जिसमें मैकडोनाल्ड से कहा गया था कि वो अपने मेनू में मेकवीगन बर्गर को बढ़ावा दे। उन्होंने एक कबूतर की भी जान बचाई थी, जो उन्हें बेटे के साथ क्रिकेट खेलते वक्त घायल मिला था। PETA की एक कुक बुक से प्रेरणा लेकर ही श्रद्धा कपूर ने नॉनवेज खाना छोड़ दिया था। अब श्रद्धा कभी भी ऐसा कोई मौका नहीं छोड़तीं, जिस पर वे एनीमल्स के बारे में बात कर सकती हों।

पेटा ने कहा ये दोनों दुनिया में बदलाव लाते हैं

PETA ने कहा है कि सोनू और श्रद्धा जब भी खाना खाने बैठते हैं, तो वो दुनिया में बदलाव लाने में मदद करते हैं। फल और सब्जियां कभी भी महामारी का कारण नहीं बनती हैं। PETA इंडिया सोनू और श्रद्धा का सम्मान करती है, क्योंकि ये दोनों न्यू नॉर्मल में अपने फैंस को मीट-फ्री खाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं और वो भी खुद मिसाल बनकर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button