देशबड़ी खबरें

नईदिल्ली : राजनाथ सिंह ने उप राज्यपाल से मांगी रिपोर्ट

नई दिल्ली  : दिल्ली के मुख्य सचिव के साथ मारपीट की घटना के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि मैं इस घटना से बहुत दुखी हूं। राजनाथ सिंह ने कहा कि गृह मंत्रालय ने एलजी से घटना की रिपोर्ट मांगी है। मामले में इंसाफ किया जाएगा, आईएएस डैनिक्स एंड सबऑर्डिनेट सर्विसेज के प्रतिनिधि मंडल से मेरी मुलाकात हुई है और उन्होंने मुझे इस पूरी घटना की जानकारी दी है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं इस घटना से बहुत दुखी हूं, जिस तरह से घटना में दिल्ली के मुख्य सचिव के साथ बुरे बर्ताव की बात सामने आ रही है वह दुखी करने वाली है। प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मान के साथ काम करने देना चाहिए, उन्हे बिना किसी डर के काम करने देना चाहिए। राजनाथ सिंह ने मुख्य सचिव के साथ मारपीट की घटना के बाद आईएएस असोसिएशन के प्रतिनिधियों से मुलाकात की थी। इससे पहले उन्होंने दिल्ली के मुख्य सचिव अंशू प्रकाश से भी मुलाकात की थी।151920289306472 rajnath singh
हड़ताल पर गए अधिकारीदिल्ली एडमिनिस्ट्रेटिव सब ऑर्डिनेट सर्विसेज के अध्यक्ष डीएन सिंह ने कहा कि जबतक इस मामले में कार्रवाई नहीं होती है हम काम पर नहीं लौटेंगे। हम आज शाम को राजघाट पर कैंडल मार्च निकालेंगे। राजनाथ सिंह ने हमे भरोसा दिलाया है कि उन्होंने इस घटना की रिपोर्ट मांगी है। आपको बता दें कि इस घटना के बाद दिल्ली के प्रशासनिक अधिकारी हड़ताल पर चले गए हैं और जबतक विधायकों पर कार्रवाई नहीं होती है काम पर नहीं लौटने की बात कही है।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button