Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

नवीन जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के उद्घाटन समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री को फल से तौला गया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आज सारंगढ़ पहुंचने पर जिलेवासियों ने भव्य स्वागत किया। मुस्लिम जमात सारंगढ़ द्वारा मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। नवीन जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के शुभारंभ अवसर पर रोड शो के दौरान नृत्य धारा इंस्टीट्यूट, रायपुर के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा करमा लोकनृत्य के मनमोहक प्रस्तुति के साथ मुख्यमंत्री को बेंगलुरु से निर्मित तथा तिरुपति बालाजी मे चढ़ाए गए मुकुट, साल और माला भेटकर स्वागत किया गया। मुकुट का निर्माण कांजीवरम सिल्क साड़ी से किया गया है। नवीन जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के उद्घाटन समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को फल से तौला गया।

Advertisement Carousel