वन महोत्सव में एक पेड़ मां के नाम और चरण पादुका योजना का शुभारंभ

सूरजपुर जिले में वन महोत्सव और श्एक पेड़ मां के नामश् कार्यक्रम का आयोजन गायत्री रोपणीए नमदगिरी के समीप किया गया। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर चरण पादुका योजना का विधिवत शुभारंभ हुआए जिसके तहत तेन्दूपत्ता संग्राहक महिलाओं को चरण पादुकाएं प्रदान की गईं।
लक्ष्मी राजवाड़े ने लाभार्थी महिलाओं को पादुकाएं सौंपते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और बताया कि सूरजपुर जिले की 61ए413 तेन्दूपत्ता संग्राहक महिलाएं इस योजना से लाभान्वित होंगी। उन्होंने आम का पौधा लगाकर श्एक पेड़ मां के नामश् अभियान की शुरुआत भी की।
इस साल सूरजपुर वनमंडल के अंतर्गत ग्रीन इंडिया मिशन और ग्रीन क्रेडिट योजना के तहत 7 लाख पौधे लगाए जाएंगे। वहीं किसान वृक्ष मित्र योजना के तहत ढाई लाख क्लोनल नीलगिरी पौधे किसानों की निजी भूमि पर रोपित किए जाएंगे। साथ ही मनरेगा योजना के अंतर्गत तैयार पौधों का निःशुल्क वितरण ग्रामीणों को किया जा रहा है ताकि वृक्षारोपण को और बढ़ावा मिल सके।
लक्ष्मी राजवाड़े ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा कि तेन्दूपत्ता संग्राहक महिलाओं की कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए यह योजना पुनः शुरू की गई है। पूर्व सरकार द्वारा बंद की गई इस योजना को फिर से लागू कर महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है।
प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए पेड़ लगाना जरूरी है। प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते और वन विकास निगम अध्यक्ष रामसेवक पैकरा ने सभी से आग्रह किया कि वे अपनी मां के नाम एक पेड़ जरूर लगाएं और उसकी देखभाल करें।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष चन्द्रमणि पैकराए उपाध्यक्ष रेखा राजलाल राजवाड़ेए जनपद अध्यक्ष स्वाति सिंहए जनपद उपाध्यक्ष मनमत कुमार बछाड़ए नगरपालिका उपाध्यक्ष शैलेष अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधिए कलेक्टर एसण् जयवर्धनए विभिन्न विभागों के अधिकारी व नागरिक उपस्थित थे। सभी ने मिलकर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।