इस बार भी आसान नही जिले में धान खरीदी, करनी होगी 1 करोड़ 10 लाख बारदाने की व्यवस्था

कवर्धा। प्रदेश सहित जिले में इस बार भी 1 दिसम्बर से धान ख़रीदी शुरू होगी, लेकिन प्रशासन के लिए इस बार भी बिना रुकावट के धान की खरीदी करना चुनौती है। पिछले बार की धान का उठाव अब तक नही हो पाया था, ऐसे में फिर से धान खरीदी करीब 20 दिन बाद शुरू हो जाएगा। वही धान बेचने वाले किसानों का पंजीयन का कल अंतिम दिन था, ऑपरेटरों के हड़ताल के कारण यह आंकड़ा अब तक अधिकारियों के पास नही आया है। इस बार करीब जिले के लगभग 60 हजार किसानों से धान खरीदी की जाएगी। इस वर्ष धान खरीदी का 44 लाख क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। जबकि पिछले वर्ष करीब 39 लाख क्विंटल धान खरीदी हुई थी। वही इस बार भी बारदाना को लेकर चुनौती बनी हुई है, क्योंकि इस वर्ष भी 1 करोड़ 10 लाख बारदाना की जरूरत है। ऐसे में इतने बारदाना की व्यवस्था प्रशासन के लिए काफी मस्कत होगी।
किसानों को हुई थी परेशानी
पिछले वर्ष धान खरीदी में किसानों को अधिक परेशानी हुई थी। क्योंकि विभाग के पास पर्याप्त बारदाना नही था। बिना बारदाना के खरीदी नही हो पा रही थी। इसके बाद शासन ने किसानों के बारदाने पर ही धान खरीदी करने निर्देश दिए, इसके बाद भी धान खरीदी हो पाया। वही इस वर्ष 10 नवम्बर तक किसानो को पंजीयन के लिए समय दिया गया था। किसानों का पंजीयन के लिए कम समय मिला, और कुछ किसानों का पंजीयन नही हो पाया है।
धान उठाव भी प्रशासन के लिए चुनौती
पिछले वर्ष धान का उठाव प्रशासन के लिए अधिक परेशानी भरा रहा है। उपार्जन केंद्रों से धान उठाव नही हो पाया था। इस वर्ष के आते पिछले माह तक पंडरिया विकासखंड के उपार्जन केंद्रों से धान उठाव किया गया। वही संग्रहण केंद्रों से अब तक धान उठाव किया जा रहा है। इसके कारण अब 1 दिसम्बर से शुरू होने वाले धान खरीदी के साथ साथ धान उठाव का कार्य भी तेजी से होगा तो किसानों को परेशानी कम होगी।