पाकिस्तान का नापाक दुस्साहस: अफगानिस्तान पर की भीषण एयरस्ट्राइक, सीमा पर छिड़ी जंग!

अपनी ही अंदरूनी नाकामियों से जूझ रहे पाकिस्तान ने फिर से अपनी घटिया चाल चलते हुए अफगानिस्तान की सीमा में घुसकर भीषण एयरस्ट्राइक कर दी। इस हवाई हमले में कई बेगुनाह नागरिकों की जान चली गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पाकिस्तान का दावा है कि उसने आतंकियों के ठिकानों पर बमबारी की है, लेकिन अफगानिस्तान के तालिबान शासन ने इसे अपने संप्रभुता पर सीधा हमला करार दिया है।
इस कायराना हरकत के बाद दोनों देशों की सीमाओं पर तोपों की गूंज सुनाई देने लगी है। तालिबान ने पाकिस्तान को ईंट का जवाब पत्थर से देने का कड़ा अल्टीमेटम जारी कर दिया है, जिससे दक्षिण एशिया में एक और नया युद्धक्षेत्र खुलता दिख रहा है।
पाकिस्तान की यह बौखलाहट साबित करती है कि वह आतंकवाद की आड़ में अपने क्षेत्रीय तनावों को भड़काने की साजिश कर रहा है। सीमा पार जारी इस सैन्य संघर्ष ने पूरे क्षेत्र के रक्षा विशेषज्ञों और वैश्विक संगठनों के माथे पर बल ला दिया है।




