बॉलीवुड खबरें |Fourth Eye News |।Bollywood News

‘वीवन’ फिल्म पर गाना चोरी का संगीन आरोप, सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म पर भड़के तीन बार के ग्रैमी विनर रिकी केज!

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की अपकमिंग फिल्म ‘वीवन’ (Vvan) रिलीज से पहले ही गंदे विवादों में घिर गई है। एक इंडिपेंडेंट आर्टिस्ट सरगम वैष्णव ने मेकर्स पर उनकी अनरिलीज्ड ऑडियो ट्रैक ‘ऐगिरी नंदिनी’ के 25 सेकंड के मास्टर फाइल को बिना किसी इजाजत के सीधे फिल्म के ट्रेलर में इस्तेमाल करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस पूरे विवाद में नया मोड़ तब आया जब हाल ही में सीबीएफसी (CBFC) के मेंबर बने और तीन बार के ग्रैमी विजेता रिकी केज ने भी इस मामले में सीधे सवाल दाग दिए। उन्होंने पूछा कि जब गाना रिलीज ही नहीं हुआ था तो मेकर्स तक इसकी मास्टर रिकॉर्डिंग पहुंची कैसे? इस पर आर्टिस्ट ने दावा किया है कि इंडस्ट्री के ही किसी सर्कल के जरिए उनका गाना लीक करके चोरी से इस्तेमाल कर लिया गया।

बॉलीवुड में ओरिजिनल कंटेंट की कंगाली और गानों की चोरी का यह खेल कोई नया नहीं है। लेकिन इस बार तीन बार के ग्रैमी विनर की एंट्री से मेकर्स बुरी तरह फंस चुके हैं और लीगल एक्शन का खतरा मंडरा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button