नई दिल्ली:
Petta Box Office Collection Day 2
दक्षिण भारत के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) ने अपनी ‘पेट्टा’ (Petta) से फिर से धमाल मचा दिया है. पोंगल को मौके पर रिलीज हुई रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म ‘पेट्टा’ (Petta) का जादू लोगों के सिर पर चढ़ा हुआ है. रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस (Petta
पर अब तक करीब 18 करोड़ की बंपर कमाई कर डाली है. रिलीज के पहले से ही इस फिल्म को लेकर लोगों में काफी क्रेज था. बता दें कि ‘पेट्टा’ का मतलब ‘इलाका’ होता है. रजनीकांत (Rajinikanth) के फैंस इस फिल्म के रिलीज के बाद से ही खूब जश्न मना रहे हैं. रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म को तमिलनाडु में करीब 500 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज किया गया था. रजनीकांत की यह फिल्म भारत के अलावा विदेशों में भी जमकर देखी जा रही है.










