छत्तीसगढ़महासमुंदराजनांदगांव

लोग सारे काम छोड़कर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने पोलिंग बूथ पहुंच रहे हैं

कांकेर/ महासमुंद/ राजनांदगांव

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज छत्तीसगढ़ की तीन सीटों कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव में वोट डाले जा रहे हैं। सुबह से लोग सारे काम छोड़कर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए पोलिंग बूथ पहुंच रहे हैं। वो भी तब जब शादी का सीजन चल रहा है। ऐसे में दूल्हा-दुल्हन भी कहां पीछे रहते। कई पोलिंग बूथों से ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं। जहां कोई शादी से पहले तो कोई फेरे लेने के फौरन बाद अपने मनपसंद उम्मीदवार को चुनने की जिम्मेदारी पूरी करने पहुंच गया।

सिहावा के मतदान केंद्र नंबर 181 में शादी के मंडप से आकर शांतनु यादव ने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। डाेंगरगांव में दुल्हन आईं वोट डालने तो उधर कांकेर में देवीलाल शादी के बाद मतदान करने पहुंच गया। कांकेर के देवीलाल की बुधवार रात शादी हुई। गुरुवार सुबह जैसे ही बारात दुल्हन को लेकर लौटी, वे सबसे पहले मतदान करने के लिए पहुंचे। यह पूछने पर कि रातभर जागने के बाद थकावट के बावजूद बिना आराम किए वोटिंग को पहुंच गए, उन्होंने कहा कि वोट देना सबसे जरूरी है। देश के लिए सरकार चुनने का हमें जो अधिकार मिला है, उसका प्रयोग करना ही है।

वहीं महासमुंद के मतदान केंद्र क्रमांक 193 में शादी की रस्म छोड़कर रवि साहू मतदान करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि देश के प्रति अपना धर्म निभाने पहुंचे हैं। जितना ज्यादा जरूरी शादी की रस्में हैं, उससे भी जरूरी मतदान करना है। राजनांदगांव के राहुल हरिहारनो बारात से लौटने के बाद मतदान के लिए पहुंचे। घर जाने से पहले नंदई मतदान क्रमांक 57 में उन्होंने वोट डाला।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button