छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

पर्यटन और संस्कृति क्षेत्र में तेजी लाने की तैयारी, मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में होगा काम

रायपुर। संस्कृति और पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव की अगुवाई में राज्य में पर्यटन और संस्कृति के क्षेत्र में तेजी से काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में इन दोनों क्षेत्रों की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें विकसित करने पर न केवल राज्य की छवि निखरेगी बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार की मदद से राज्य में सड़क संपर्क तेजी से बेहतर हो रहा है, जिससे पर्यटन को सीधा फायदा मिलेगा। उन्होंने नई सड़कों की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय भू-तल परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी के प्रति आभार जताया।

इस बैठक में अपर मुख्य सचिव (धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग) सुब्रत साहू, संस्कृति विभाग के सचिव रोहित यादव, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के महाप्रबंधक वेदव्रत सिरमौर, माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव पुष्पा साहू सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button