ज्योतिष

पं. अभिषेक कृष्ण शास्त्रि से जाने कैसी रहेगी आज ग्रहों की चाल,आज का राशिफल ( 16 मई 2018 )

मेष राशि

पूरा दिन अध्यात्मिक व पारम्परिक कार्यों में व्यतीत होगा। सामाजिक कार्यक्रम या अन्य स्थान पर सुखद अहसास बनेगा।

वृषभ राशि

आपको सामाजिक जीवन की जरूरत है, अपने पारिवारिक जीवन और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाने की कोशिश करें।

मिथुन राशि

कार्यक्षेत्र में फालतू की बातो में न उलझे, गप्पें मारने से बचें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें।

कर्क राशि

आपको साक्षात्कार या सौदों के दौरान अपने स्वभाव में नम्रता रखनी होगी। विद्यार्थियों को सफलता के अवसर मिलेंगे।

सिंह राशि

व्यवसाय में कुछ अप्रत्याशित समय का सामना करना पड़ सकता है। हनुमान जी की पूजा अर्चना करने से बिगड़ते काम बनेंगे।

कन्या राशि

करियर में प्रगति के संबंध में दिन मध्यम रहेगा। प्रेम संबंधों में उन्नति के आसार हैं, वाहन ध्यान से चलाएं।

तुला राशि

कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें। आपने पिछले समय में जो महत्वपूर्ण फैसला लिया है, उसके परिणाम के लिए आपको कुछ और समय इंतजार करना पड़ेगा।

वृश्चिक राशि

किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है, विपरीत लिंगी से उचित दूरी बनाए रखें अन्यथा किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं।

धनु राशि

कार्यस्थल में किसी से उलझें ना, अनावश्यक वार्तालाप इसका कारण बन सकता है। घर पर ख़ुशी का माहौल रहेगा।

मकर राशि

धैर्य बनाए रखें। गुस्सा आपको नुकसान पहुंचा सकता है। प्रति उत्तर देते समय सावधानी बरतें, अधिक जोखिम न उठाएं।

कुंभ राशि

दिनचर्या व्यस्त रह सकती है और आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए ऋण लेना पड़ सकता है। धुम्रपान से बचें।

मीन राशि

घरेलू माहौल अनुकूल बना रहेगा, जो लोग धन संबंधी या वित्तीय सहायता पाना चाहते हैं, उनके लिए भी समय बहुत अच्छा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button