लाइफस्टाइल

हफ्ते में सिर्फ 2 बार बीयर पीने से आपकी बॉडी को मिलेंगे ये फायदे

 बीयर में एल्कोहल की मात्रा में बहुत कम होती है, जिसके कारण गर्मी में इसका सेवन शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाता है। इसके अलावा हफ्ते में सिर्फ 2 बार बीयर का सेवन करने से कई बीमारियां जड़ से भी खत्म हो जाती है। आज हम आपको बीयर पीने के कुछ ऐसे ही फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं, जोकि शायद ही किसी को पता हो।
ब्लड सर्कुलेशन- हफ्ते में 2 बार डार्क बीयर का सेवन शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक रखता है, जिससे आप कई बीमारियों से बचे रहते हैं। इसके अलावा बीयर का सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है।
दिल के रोग- सही मात्रा में बीयर का सेवन करने से दिल से जुड़ी समस्याएं खत्म हो जाती है। संंतुलित मात्रा में बीयर का सेवन करने वालों को हार्ट अटैक, स्ट्रोक्स या हृदय रोग का खतरा 31त्न तक कम रहता है।
पाचन शक्ति- बीयर में मौजूद फाइबर आंतों और पेट से विषैले प्रदाथों को बाहर निकाल कर उसे डिटॉक्स करता है। इससे आपकी पाचन शक्ति मजबूत बनी रहती है।
डायबिटीज- हफ्ते में कम से कम 1 बार बीयर का सेवन जरूर करें। इसका सेवन शरीर में शुगर स्तर को संतुलित रखता है, जिससे टाइप 2 डायबिटीज का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

शरीर के लिए बेहद खास है फलों का राजा आम
गर्मी आते ही बच्चों से लेकर बड़ों तक को सबसे ज्यादा इंतजार फलों के राजा आम का रहता है। आम जहां स्वाद में लाजवाब होता है, वहीं इसमें मौजूद तत्व शरीर के लिए भी फायदेमंद हैं। अगर आप रोजाना एक आम का सेवन करें तो इससे शरीर को कई तरह से लाभ हो सकता है…
पाचन दुरुस्त रखे
आम में मौजूद फाइबर पेट के लिए अमृत से कम नहीं है। यह पाचन प्रक्रिया को दुरुस्त रखने में मदद करता है। इसके अलावा यह फल कब्ज और पेट के अल्सर से राहत दिलाने में भी मदद करता है। आम में भोजन को एनर्जी में बदलने की ताकत है।
वजन कम करने में मददगार
चूंकि आम फैट फ्री, कलेस्ट्रॉल फ्री और स्लॉट फ्री होता है इसलिए अगर आप रोजाना आम खाते हैं, तो आपका वजन नहीं बढ़ता। आम में मौजूद विटमिन सी और फाइबर के कारण आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है।
आंखों के लिए अच्छा
आम आंखों के लिए भी बेहद अच्छा माना जाता है। आम में उच्च मात्रा में मौजूद विटमिन ए आंखों की सेहत के लिए एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। हालांकि किसी भी बीमारी से ग्रस्त लोग इसके सेवन से पहले अपने डॉक्टर से सलाह ले लें।
कैंसर से लडऩे वाले गुण
रोजाना 1 आम खाकर आप अपने शरीर को कई तरह के कैंसर जैसे- प्रॉस्टेट कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर और ल्यूकीमिया से बचा सकते हैं। आम में मौजूद ऐंटीऑक्सिडेंट गुण के कारण ऐसा संभव होता है।
पोषक तत्वों से भरपूर
अगर आप रोजाना 1 आम खाते हैं तो आप भरपूर मात्रा में विटमिन सी (प्रतिरक्षा बूस्टर), ए (आंखों), बी (हृदय रोगों की रोकथाम), फाइबर, पोटैशियम और मैग्नीशियम प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा आम से आरबीसी (लाल रक्त कोशिकाएं) भी तेजी से बनती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button