Uncategorized

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को बताया अहंकारी, किसानों की मांगों पर कांग्रेस ने किया तीखा वार

नई दिल्लीः आंदोलनकारी किसानों की मांगों को लेकर मोदी सरकार के अड़ियल रवैये पर कांग्रेस ने सातवें दौर की बातचीत से पहले तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि “मोदी काले क़ानूनों को रद्द करने से इंकार कर रहे हैं क्योंकि वे किसान विरोधी , चंद पूँजीपतियों के इशारे पर काम करने वाले और अहंकारी हैं।”

राहुल गांधी का ट्वीट के ज़रिये हमला था तो दूसरी तरफ पूर्व केंद्रीय मंत्री और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुमारी सैलजा तथा उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया कि बातचीत करने के नाम पर मोदी सरकार किसानों को उलझा रही है।

उनकी मांग थी कि राज हट छोड़ कर मोदी किसानों, मज़दूरों और आम लोगों की बात सुनें। मोदी के हठधर्मी के कारण, देश की अर्थव्यवस्था तहस नहस हो गयी है। भाजपा केवल प्रोपगंडा करने में जुटी है , ये जानते हुए कि आंदोलनकारी किसान कड़ाके की सर्दी में सड़कों पर बैठे हैं। कांग्रेस नेताओं ने किसानों की मांगो का समर्थन करते हुए साफ़ किया कि यह सरकार मंडियों को समाप्त करना चाहती है ताकि फसल की खरीद पूँजीपतियों के हाथ में चली जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button