Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

रायपुर : आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन भाजपा का चरित्र : कांग्रेस

रायपुर : आदर्श आचार संहिता लगने के बाद लगातार सत्ताधारी दल भाजपा के द्वारा प्रदेश में शासन तंत्र का दुरुपयोग कर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करना भाजपा का चरित्र बन चुका है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के संरक्षण के चलते भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में आदर्श आचार संहिता को ठेंगा दिखा रहे है।

ये खबर भी पढ़ें – रायपुर : छत्तीसगढ़ विकास में अग्रसेन समाज का योगदान

उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का भाजपा के नेता पूरी तरह से उल्लंघन कर रहे है। साजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक लाभचंद बाफना संसदीय सचिव होने का अधिकारियों पर धौंस डालकर जनसंपर्क एवं स्वेच्छा अनुदान की राशि का चेक हितग्रहियों को वितरित कर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया, जिसकी शिकायत निर्वाचन आयोग और जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर बेमेतरा से की गई। इस प्रकार की घटना भाजपा के जनप्रतिनिधियों के द्वारा पूरे प्रदेश में कारित की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें – रायपुर : शाह ने दुर्ग सम्मेलन में महिलाओं का किया अपमान

सरस्वती सायकल योजना, स्काई योजना के तहत मोबाइल का वितरण भी गुपचुप तरीके से किया जा रहा है। बैनर पोस्टरों से शासकीय भवन एवं बिजली के खंभे पटे हुए हैं। जिसको निकालने में प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ सरकारी अधिकरी भारतीय जनता पार्टी के मंडल प्रकोष्ठ की तरह काम कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें  – रायपुर : जहां बुजुर्गों का सम्मान वह घर स्वर्ग समान

जिस ढंग से आदर्श आचार संहिता का पालन किया जाना चाहिए, पालन कराने में भाजपा पोषित अधिकारी रूचि नहीं ले रही है।