छत्तीसगढ़बड़ी खबरेंरायपुर
रायपुर : शाह ने दुर्ग सम्मेलन में महिलाओं का किया अपमान

रायपुर : छत्तीसगढ़ के दुर्ग में भाजपा के राष्ट्रीय नेता अमित शाह महिला सम्मेलन में आते हैं और उस महिला सम्मेलन में महिलाओं का ऐसी घिनौनी अपमान हुआ की छत्तीसगढ़ की बहू-बेटी का अंडर गारमेंट्स भी चेक किया गया कि कहीं यह काले कलर में तो नहीं है। छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलो देवी नेताम जी ने कहा कि यदि काला अंडर गारमेंट पाये जाते तो उसे उतरवा लिया जाता। भाजपा के नेताओं को इतना काला रंग से क्यों डर लग रहा है? काले कारनामे किए है इसीलिए आज वह काले रंग से इतना भयभीत हो रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के सम्मान की बात करती है, उनकी सुरक्षा की बात करती है, सशक्तीकरण की बात करती है और ऐसी कारनामा करते हैं। अमित शाह तड़ीपार है उसे महिलाओं के मान-सम्मान से कोई लेना देना नहीं है। अपने मकसद को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक गिर सकते हैं। देश की मुखिया प्रधानमंत्री जी भी नारी का सम्मान नहीं किया। उन लोगो का काले कारनामा, भ्रष्टाचारी, घूसखोरी, कमीशनखोरी में लिप्त है। इसलिये छत्तीसगढ़ में आकर छत्तीसगढ़ की बहू बेटियों का अपमान कर रहे है। छत्तीसगढ़वासी इस अपमान का बदला जरूर लेगी।

जब-जब महिलाओं का अपमान हुआ है, तब-तब महासंग्राम हुआ है। यह जो खेल है जनता समझ चुकी है। गरीब जनता, गरीब महिलाओं का अपमान किया गया है। शर्म करो महिलाएं अपने सर से साड़ी की पल्लो को भी खिसकने नहीं देती और भाजपा वाले भरी सभा में महिलाओं के साथ इतना घटिया हरकत किए हैं। अमित शाह जी मातृशक्ति की बात करते हैं, अब वही मातृशक्ति अपने मन में ठान ली है ऐसे तड़ीपार और फेकू को जड़ से उखाड़ कर फेंकना है।
तानाशाही, हिटलरशाही रमन सरकार है, जनता के तकलीफ दिखाई नहीं देती, छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा महिलाएं दुखी है। छत्तीसगढ़ एक ऐसा राज्य है जहां गर्भाशय कांड होता है, आंखफोड़ का कांड होता है, झलियामारी कांड होता है। नाबालिक आदिवासी छात्राओं का यौन शोषण की घटना होती है, एक अधिकारी आईजी के खिलाफ महिला आरक्षक की शिकायत, एक महाधिवक्ता के खिलाफ महिला अधिवक्ता की शिकायत, मंत्री अजय चंद्राकर के खिलाफ शिकायत होती है।
महिला उत्पीड़न के सभी मामले इसी भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए हैं। राज्य की भाजपा सरकार महिला मुद्दों पर चौतरफा असफल सिद्ध हुई है और अंत में एक और कारनामे किए हैं, इस कारनामे से महिलाओं के आत्मसम्मान से जुड़ी हुई है। अतः इस अपमान का बदला आने वाले चुनाव में छत्तीसगढ़ की गरीब जनता, महिलाएं एवं छत्तीसगढ़वासी जवाब जरूर देगी और उन्हें दंडित करेगी।
https://www.youtube.com/watch?v=wPP5nzi_fVY