छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का छ.ग. दौरा रद्द

रायपुर : 24 अपै्रल को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरा अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गया है। बताया जाता है कि श्री गांधी अब मई के दूसरे सप्ताह में छत्तीसगढ़ आ सकते हैं।
कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 24 अपै्रल को छत्तीसगढ़ आने वाले थे। उनके कार्यक्रमों की तैयारियां जोरशोर से चल रही थी। यहां सीतापुर में उनका एक विशाल कार्यक्रम प्रस्तावित था।

छत्तीसगढ़ दौरा अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गया

इसे लेकर हाल ही में पीसीसी चीफ ने प्रदेश के कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं की बैठक लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने रणनीति बनाई थी। इसके अलावा कांग्रेस नेताओं को पृथक-पृथक जिम्मेदारी भी दे दी थी। बताया जाता है कि अपरिहार्य कारणों से राहुल गांधी का प्रदेश दौरा स्थगित हो गया है। कांग्रेस के जानकारों ने बताया क राहुल गांधी अब मई के दूसरे सप्ताह में छत्तीसगढ़ आ सकते हैं।
 रायपुर : कांग्रेस मीडिया विभाग की सूची जारी
रायपुर : पार्टी नेतृत्व की अनुमति से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कांग्रेस मीडिया विभाग की सूची जारी की।
जारी सूची में कांग्रेस मीडिया विभाग मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला, प्रवक्तागण मो. असलम, घनश्याम राजू तिवारी, एम.ए. इकबाल, धनंजय सिंह ठाकुर, जे.पी. श्रीवास्तव, शैलेश पांडे, अभयनारायण राय, आलोक दुबे, कमलजीत सिंह पिंटू, मीडिया पेनलिस्ट धनेन्द्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, रविन्द्र चौबे, मो. अकबर, ताम्रध्वज साहू, छाया वर्मा, रामदयाल उईके, डॉ. शिवकुमार डहरिया, मनोज मंडावी, कवासी लखमा, करूणा शुक्ला, गुरू रूद्रकुमार, पी.आर.खुंटे, मोहन मरकाम, दीपक बैज, संतराम नेताम, राजेन्द्र तिवारी, रमेश वल्र्यानी, ज्ञानेश शर्मा, डॉ. किरणमयी नायक, सुरेन्द्र शर्मा, आर.पी. सिंह, राजेश बिस्सा, श्रीकुमार मेनन, डॉ. राकेश गुप्ता, शिवसिंह ठाकुर, अजय साहू, चंद्रशेखर शुक्ला, शिशुपाल शोरी, उमेश पटेल, फूलोदेवी नेताम, आकाश शर्मा, महेन्द्र छाबड़ा, सुमीत दास, राधेश्याम विभार, विकास तिवारी, अमित श्रीवास्तव है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button