कर्ज से परेशान भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने की आत्महत्या

जशपुरनगर
छत्तीसगढ़ भाजपा किसान मोर्चा के जशपुरनगर जिलाध्यक्ष ने आत्महत्या कर ली। इस दौरान एक कथित सुसाइड नोट चर्चा में है जिसमें कहा गया कि उन्होंने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या करने का कदम उठाया, जबकि कथित सुसाइड नोट मिलने की पुष्टि कलेक्टर और एसपी दोनों ने ही नहीं किया है। वहीं दूसरी ओर भाजपा ने इस पूरे मामले को राजनीतिक रंग देते हुए पार्टी स्तर से जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है।
दुलदुला थाना क्षेत्र के चराईडांड़ निवासी मोहन राम निराला ने बुधवार की सुबह पांच बजे अपने घर में पुांसी लगा ली। घर वालों ने उन्हें पुांसी पर झूलता हुआ देख कर शोर मचाया तो बड़ी संख्या में आसपास के लोग जमा हो गए।
घटना की सूचना पर दुलदुला पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। आत्महत्या के इस मामले ने उस वक्त तूल पकड़ा जब मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिलने की बात उजागर हुई।
दावा किया जा रहा है कि इस कथित सुसाइड नोट में मृतक मोहन राम निराला ने एक बैंक में किसान क्रेडिट कॉर्ड से चार लाख रुपये का कर्ज होने का जिक्र करते हुए आत्महत्या करने की बात लिखी है।
हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि संबंधित बैंक ने मृतक को कर्ज की वसूली के लिए कोई नोटिस जारी किया था या नहीं। नईदुनिया ने इस मामले में जब कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर से चर्चा की तो उन्होनें बताया कि सुसाइड नोट के संबंध में अब तक उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली है। वहीं एसपी शंकरलाल बघेल ने भी सुसाइड नोट मिलने की पुष्टि नहीं की।