छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

श्रमिकों के सम्मान में संदेश: मेहनत से बनती है विकास की मजबूत नींव

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के मौके पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रदेश के सभी श्रमिकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की मेहनत और समर्पण ही देश और प्रदेश के विकास की असली ताकत है, जो मजबूत भविष्य की नींव तैयार करती है।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में, श्रमिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और उन्हें सुरक्षा देने के लिए लगातार काम कर रही है।

राज्य स्तर पर भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार श्रमिकों और आम जनता के हित में योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर रही है। सरकार का लक्ष्य श्रमिकों के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सम्मान को सुनिश्चित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button