छत्तीसगढ़

रायपुर पहुंचे हसदेव बचाओ पदयात्रियों से टीएस सिंहदेव ने की मुलाकात- कहा यूपीए सरकार के नो-गो का पालन होना चाहिए

रायपुर। हसदेव बचाओ पदयात्रा 4 अक्टूबर से मदनपुर गांव से शुरू होकर 13 अक्टूबर को रायपुर पहुंची। टिकरापारा स्थित ताराचंद सभागृह में पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने पदयात्रियों को संबोधित किया। मंत्री सिंहदेव ने कहा कि हसदेव अरण्य को बचाने का आप लोगों का संघर्ष एक महत्त्वपूर्ण संघर्ष है। उन्होंने कहा कि आज पर्यावरणीय चिंताओं के परिदृश्य में कोयला खनन अत्यंत घातक है और यह आवश्यकता है कि अक्षय ऊर्जा की ओर हम आगे बढ़े। उन्होंने हसदेव अरण्य के संबंध में स्पष्ट रूप से कहा कि यह माइनिंग के लिए नो-गो क्षेत्र घोषित किया गया था। अतः नो-गो की इस अवधारणा पर अमल होना चाहिए।https://www.youtube.com/embed/_7ajpILKq3U?feature=oembed

IMG 20211013 WA0347

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button