Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

जगदलपुर : नक्सलियों ने एनएमडीसी का पंप हाऊस फूंका

जगदलपुर बस्तर : की लौह नगरी किरंदुल थाना क्षेत्र के आकाशनगर में बीती रात नक्सलियों ने पंप हाऊस में आग लगा दी, जिससे पंप हाऊस काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो गया है। सूत्रों के अनुसार बीती रात गलीनाला अकाशनगर स्थित एनएमडीसी बचेली के पंप हाउस में 15-20 सशस्त्र नक्सलियों ने धावा बोल दिया। नक्सलियों ने पंप हाऊस में आग लगा दी। मौके पर नक्सलियों ने बेनर पोस्टर भी लगाए हैं, जिसमें कार्ल मार्क्स के 200 वें जन्मदिन को धूमधाम से मनाने का आह्वान किया गया है। बचेली के एसडीओपी धीरेंद्र पटेल ने बताया कि वारदात की सूचना मिलते ही घटनास्थल की ओर पुलिस पार्टी रवाना कर दी गयी है।

2 ) जगदलपुर : जनमिलिशिया नक्सली ने किया सरेंडर

जगदलपुर : अंचल में संचालित नक्सल विरोधी अभियान के तहत आज सीआरपीएफ 80 वीं बटालियन के कमाण्डेंट अमिताभ कुमार के समक्ष जन मिलिशिया सदस्य बली उर्फ बलीराम नाग ने नक्सलपंथ से तौबा कर समाज की मुख्य धारा से जुडऩे आत्मसमर्पण कर दिया।
अमिताभ कुमार ने बताया कि आत्समर्पित नक्सली बली वर्ष 2008 से संगठन में सम्मिलित होने के पश्चात बारसूर एरिया कमेटी सचिव विलास उर्फ आयतु के कहने पर गांव में कही भी मीटिंग होने से ग्रामीणों को सूचना देने एवं खाने पीने की व्यवस्था करता था। मीटिंग के दौरान आने-जाने वाले रास्तों पर संतरी ड्यूटी का काम करता था एवं पुलिस या किसी अन्य व्यक्तियों के आने की सूचना नक्सली कमाण्डर को तत्काल बताता था। आत्मसमर्पण के दौरान सीएसपी हेमसागार सिद्धार्थ, द्वितीय कमान अधिकारी हरीमोहन मिश्रा, उप कमाण्डेंट अशोक कुमार एवं अन्य अफसर मौजूद थे।

Advertisement Carousel