पाटन : पति पत्नी के बीच हुआ विवाद:पत्नी को जिंदा जलाया,
पाटन : दुर्ग जिले के पाटन से सटे ग्राम घुघवा में एक पति ने अपनी पत्नी को जान से मार दिया। पहले पति ने पत्नी पर वार किया और फिर उसे आग के हवाले कर दिया। घटना आज सुबह की है। जब पत्नी वेदमती साहू घर में खाना बना रही थी।तभी आरोपी पति सहदेव साहू 28 वर्ष घर मे पत्नी से बहस करनें लगा,जिस्से आरोपी अपने घुस्से को काबू नही कर पाया और पास मे रखी मिट्टी तेल की डीब्बा को उठाकर अपनें पत्नी के ऊपर छिड़क दिया,और उसे आग के हवाले कर दिया।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। मृतक वेदमती अपने मायके में किसी कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। एक सप्ताह पहले ही वो अपनी ससुराल घुघवा आई थी। घटना सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही हैं।बताया जा रहा है कि सहदेव बेरोजगार था।
ये खबर भी पढ़ें – रायपुर : संचार क्रांति योजना मुख्यमंत्री ने दिया दस लाखवां स्मार्टफोन
वह कोई काम नही करता था। ग्रामीणों के अनुसार वे कभी कभी अपनी दिमागी संतुलन भी खो देता था। भिलाई-3 पुलिस को गांव के लोगो ने इसकी सुचना दी,पुलिस मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस इस घटना के कारण का छानबीन कर रही हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=Fa2xrX21CQU