छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

प्रेम जाल में फंसा नाबालिग से किया दुष्कर्म, एमएमएस बना वायरल करने की धमकी देकर 7 लाख रुपयें कर लिया वसुली

पुलिस ने एक ऐसे शातिर प्रेमी को पकड़ा है, जिसने पहले तो लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया फिर उसके साथ शरीरिक संबंध बनाते हुये एमएनएस बना लिया वीडियों वायरल करने की धमकी देकर लड़की से 7 लाख रूपए वसूल कर लिए।

प्रेमी की इस हरकत से परेशान लड़की ने इसकी शिकायत तेलीबांधा थाने में दर्ज करायी है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार तेलीबांधा थाना क्षेत्र में नवीन वीधानी नामक युवक ने फाफाडीह निवासी एक लड़की से दोस्ती कर प्रेम जाल में फंसाया एवं जिसके बाद आरोपी ने नाबालिग लड़की के साथ शरीरिक संबंध बनाए और इसका एक वीडियो शुट कर वायरल करने की धमकी देकर पीडि़त लड़की से लाखों रूपयों की डिमांड करने लगा।

बदनामी से बचने के लिए पीडि़ता ने आरोपी को कई किस्तों में सात लाख रूपए दे दिये। इसके बाद भी आरोपी बार-बार रूपयों की मांग और शरीरिक संबंध बनाने को लेकर दबाव बनाने लगा था। इस बात से परेशान पीडि़ता ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी।

तेलीबांधा थाने में लड़की की शिकायत के बाद आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी युवक के खिलाफ थाने में 376, 384 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button