sandeep-patil-statement-rohit-sharma-virat-kohli-world-cup-2027

“वर्ल्ड कप 2027 से रोहित-विराट की छुट्टी? संदीप पाटिल के बयान ने मचाया गदर”

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल के एक सनसनीखेज बयान ने आज क्रिकेट गलियारे में भूचाल ला दिया है। 21 सितंबर को दिए गए अपने बयान में उन्होंने आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में रोहित शर्मा और विराट कोहली की उपयोगिता पर ही बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है।

संदीप पाटिल ने दो टूक शब्दों में कहा कि टीम इंडिया को 2027 के वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा और विराट कोहली की कोई खास जरूरत नहीं है, क्योंकि भारत की बेंच स्ट्रेंथ इतनी मजबूत हो चुकी है कि वह इनके बिना भी दुनिया जीत सकती है।

इतना ही नहीं, उन्होंने युवा सनसनी अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी को भी आड़े हाथों लेते हुए ‘घर का शेर और बाहर की बिल्ली’ कह डाला। पाटिल के मुताबिक जैसे ही गेंद थोड़ी स्विंग होती है, ये दोनों युवा बल्लेबाज पस्त हो जाते हैं और इन्हें अपने खेल में सुधार करने की सख्त जरूरत है।

दिग्गज खिलाड़ियों के भविष्य और युवाओं के प्रदर्शन पर पाटिल के इस तीखे वार ने फैंस और पूर्व क्रिकेटरों के बीच एक नया युद्ध छेड़ दिया है।

4rtheye web Desk
4rtheye web Desk
Articles: 18503

Leave a Reply