छत्तीसगढ़
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष 22 अक्टूबर से छत्तीसगढ़ प्रवास पर,शेड्यूल जारी

रायपुर। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग नई दिल्ली के अध्यक्ष हर्ष चौहान (केंद्रीय कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) 22 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ में शासकीय प्रवास पर रहेंगे। वे 22 अक्टूबर को दिल्ली से फ्लाइट में शाम 7ः45 बजे रायपुर पहुंचेंगे। 23 अक्टूबर को जिला न्यायालय रायपुर के पीछे व पूर्णिमा स्कूल के समीप स्थित राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के क्षेत्रीय कार्यालय का दौरा करेंगे। वे अनुसूचित जनजाति के प्रतिनिधियों की बैठक लेंगे। वे 24 अक्टूबर को कंचन गंगा कॉलोनी आमानाका रायपुर में स्थित शबरी कन्या आश्रम का भ्रमण करेंगे। वे अनुसूचित जनजाति के प्रतिनिधियों की बैठक लेंगे। 25 अक्टूबर को वे रायपुर से वायु मार्ग से दिल्ली के लिए सुबह 8ः55 बजे रवाना होंगे।