छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

PSC 2025 में चयनित शिशु मंदिर के मेधावी छात्रों ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, मिली प्रेरणा और शुभकामनाएँ

रायपुर। प्रदेश के विभिन्न शिशु मंदिर विद्यालयों से पढ़कर PSC 2025 में चयनित हुए मेधावी विद्यार्थियों ने आज शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव से उनके रायपुर स्थित शासकीय निवास में सौजन्य मुलाकात की। शिक्षा मंत्री ने सभी चयनित युवाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए प्रशासनिक सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

नवा रायपुर में आयोजित इस विशेष भेंट के दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिशु मंदिर संस्थान शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम का संतुलित वातावरण प्रदान करते हैं, जो विद्यार्थियों को सिर्फ परीक्षा में सफल ही नहीं बनाता, बल्कि उन्हें समाज और राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाने योग्य भी तैयार करता है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं को शिक्षा, प्रशिक्षण और कौशल बढ़ाने के लिए निरंतर नई पहलें कर रही है, ताकि अधिक से अधिक युवा प्रशासनिक सेवाओं में अपना योगदान दे सकें।

कार्यक्रम में विद्या भारती प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. देव नारायण साहू और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जुड़ावन सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहे। दोनों पदाधिकारियों ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं और राष्ट्रहित में समर्पित होकर कार्य करने का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button