भोपालमध्यप्रदेश
दिग्विजय सिंह ने लगाए कांग्रेसी कार्यकर्ता मुर्दाबाद के नारे

बैरागढ़
- पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।
- ताजा मामले में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के लिए मुर्दाबाद के नारे लगा दिए।
- इससे बैरागढ़ के कार्यकर्ता नाराज हो गए।
- जानकारी के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक कार्यक्रम के लिए बैरागढ़ पहुंचे थे।
- इसी दौरान उन्होंने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे नरेश ज्ञानचंदानी को मंच पर बुलाया और उनकी तारीफ की।
- इसी दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा कि कई लोगों ने नरेश को जिताने के लिए काफी मेहनत की, लेकिन कई कार्यकर्ताओं ने उनके विरोध में काम किया।
- पक्ष में काम करने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ता जिंदाबाद, विरोध में काम करने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ता मुर्दाबाद।
- गौरतलब है कि नरेश ज्ञानचंदानी के सामने हुजूर सीट से रामेश्वर शर्मा ने चुनाव लड़ा था।
- दिग्विजय सिंह ने कहा कि जिन कांग्रेस नेताओं ने काम नहीं किया वो मुर्दाबाद।
- बैरागढ़ में कांग्रेसी कार्यकर्ता 2 घंटे तक दिग्विजय सिंह के स्वागत के लिए इंतजार करते रहें, लेकिन दिग्विजयिंह द्वारा कांग्रेसी कार्यकर्ता मुर्दाबाद के नारे लगाए जाने से यहां के कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।