छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News
कबीरधाम में गणतंत्र का उल्लास, मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया ध्वजारोहण

रायपुर। 77वें गणतंत्र दिवस पर कबीरधाम जिले में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। आचार्य पंथ गृंध मुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का संदेश भी पढ़कर सुनाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि और नागरिक शामिल हुए। मंत्री देवांगन ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए एकता, अखंडता और विकास के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया।




