छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

एक मिनट में 109 पुश-अप्स कर बनाया नया रिकॉर्ड

इंफाल। मणिपुर के 24 वर्षीय थौनाओजम निरंजॉय सिंह ने एक मिनट में अपनी उंगलियों की टिप्स पर सबसे अधिक पुश-अप करने का गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड बनाया है। सिंह पहले भी दो बार गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। ताजा रेकॉर्ड के लिए उन्होंने एक मिनट में 109 पुश-अप्स कर अपने पुराने 105 पुश-अप्स के रेकॉर्ड को तोड़ा। इंफाल में एज्टेक स्पोर्ट्स द्वारा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड्स का आयोजन किया गया था। सिंह को बधाई देते हुए कानून और न्याय मंत्री, किरेन रिजिजू ने ट्वीट किया कि मणिपुरी युवा की शक्ति देखकर मैं हैरान हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button