देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News
चमोली में हुए हादसे में अब तक 61 लोगों के शव मिले, 28 मानव अंग भी मिले

चमोली हादसे के रेस्क्यू का आज 13वां दिन है। अब तक 61 लोगों के शव और 28 मानव अंगों को मलबे से निकाला जा चुका है। 143 लोग अभी भी लापता हैं। ये आपदा इतनी भयावह थी कि अब तक चमोली के कई हिस्सों में मलबा दिख रहा है। ये मलबा भी चट्टान की तरह हो गया है। मलबे में दबे लोगों को खोजने के लिए NDRF और SDRF की टीमें डॉग स्क्वॉड, दूरबीन, राफ्ट और अन्य उपकरणों का इस्तेमाल कर रहीं हैं। इसे खोदकर NDRF, SDRF और उत्तराखंड पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दे रही है।