अनिल कपूर ने तेज रफ्तार साइकिलिंग के केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू हुए फैन

अनिल कपूर ने शनिवार को अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें वह चंडीगढ़ की सड़कों पर तेज रफ्तार में सायक्लिंग करते नजर आ रहे हैं। अनिल कपूर ने वीडियो के साथ लिखा, च्कार्डियो की मेरी एक सबसे पसंदीदा फॉर्म।
केंद्रीय मंत्री ने रिट्वीट किया वीडियो
अनिल कपूर के इस वीडियो को केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने भी अपने ट्विटर हैंडल से रिट्वीट किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा, च्क्या बात है अनिल कपूर जी। आप सभी जनरेशन के लोगों के लिए प्रेरणा हैं। मुझे आपकी साइकल के बड़े और चोड़े टायर पसंद आए।ज्
अनिल कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने की आई थी खबर
हाल में कुछ रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि चंडीगढ़ में फिल्म च्जुग जुग जियोज् की शूटिंग कर रहे अनिल कपूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि, बाद में खबर आई कि अनिल कपूर कोरोना पॉजिटिव नहीं पाए गए हैं। वह एकदम स्वस्थ हैं और चंडीगढ़ से वापस मुंबई लौट आए हैं।
अनिल कपूर की आने वाली फिल्में
वर्कफ्रंट की बात की जाए तो अनिल कपूर आखिर बार डायरेक्टर मोहित सूरी की मल्टीस्टारर च्मलंगज् में नजर आए थे। अब वह च्जुग जुग जियोज्, च्तख्तज् और च्मुंबई सागाज् जैसी फिल्मों में दिखाई देंगे।