
रायपुर
- भारतीय जनता युवा मोर्चा राजधानी रायपुर के कार्यकर्ताओं ने मोटर सायकिल रैली से राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अगुवाई कर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अपने एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर राजधानी रायपुर पहुंचे थे।
- भाजपा अध्यक्ष के आगमन और उनके स्वागत को लेकर उत्साहित भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने हजारों की संख्या में स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनका भव्य आत्मीय स्वागत किया और बाइक रैली के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले की अगुवाई की। भाजयुमो के साथ महिला मोर्चा की टीम साफा बांधे बाइक रैली में शामिल हुई। मातृ शक्ति के अद्भुत अंदाज और उत्साह ने भाजयुमो की मोटर सायकिल रैली को यादगार बना दिया।
- भाजयुमो कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह देखते बनता था। राजधानी रायपुर भाजयुमो की मोटर सायकिल रैली और जोश और उत्साह से लबरेज हजरों भाजयुमो कार्यकर्ताओं के गगन चुम्भी नारों से गुंजाएमान रही।
- भाजयुमो कार्यकर्ता रैली में भारत माता की जयघोष के साथ नमो अगेन, मोदी अगेन, अमित शाह जिंदाबाद के नारों के साथ अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगुवाई करते हुए कार्यक्रम स्थल इंडोर स्टेडियम पहुंचे जहां विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को उन्होंने संबोधित किया। इंडोर स्टेडियम भाजयुमो कार्यकर्ताओं के नारों से गुंजायमान रहा।
- भाजयुमो की मोटर सायकिल रैली में प्रमुख रूप से भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष विजय शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पूजा विधानी, महामंत्री संजू नारायण सिंह ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्री परघनिया, जिलाध्यक्ष राजेश पाण्डेय, जिला महामंत्री द्वय सचिन मेघानी, अमित मैशेरी, अमित साहू, अनुराग पाण्डेय, डॉ. उपेन्द्र त्रिवेदी, सुमित शर्मा, विभोर शुक्ला, उमेश घोरमोड़े, विशेष शाह, फणेन्द्र तिवारी,मनोज शर्मा, आशीष आहूजा सहित सभी 16 मंडल के मंडल अध्यक्ष, भाजयुमो पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे। सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति भी भाजयुमो की बाइक रैली में शामिल रही।