
रायपुर : रायपुर पश्चिम विधानसभा के पहले चुनावी आगाज में डॉ रमन सिंह का उद्बोधन से पश्चिम विधानसभा के कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह का संचार हुआ। कार्यकर्ताओं के डॉ रमन सिंह जिन्दाबाद, राजेश मूणत जिन्दाबाद, कमल का फूल जिन्दाबाद के नारों से एकात्म परिसर गूंज उठा। पश्चिम विधानसभा के पहली ही बैठक में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए। एकात्म परिसर का सभागृह छोटा पडऩे लगा इतनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए। जैसे ही मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह एकात्म परिसर आवश्यक बैठक के लिए पहुंचे उन्हें जानकारी मिली कि उपर सभागृह में हजारों की संख्या में रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की कार्यकर्ता बैठक में है और वे अपने आप का रोक नही सके फि र वे पश्चिम के कार्यकर्ताओं की इस महती सभा में पहुंच गए।
ये खबर भी पढ़ें – रायपुर : कार्यकर्ताओं में उत्साह, फिर जीतेगी भाजपा : डा. रमन सिंह
आते ही मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि आज रायपुर पश्चिम विधानसभा के इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच मैं आया हूॅ, कार्यकर्ताओं की इतनी बड़ी फौज देखकर मुझे कोई शक नहीं है कि इस बार पश्चिम से पार्टी के प्रत्याशी राजेश मूणत रिकार्ड मतों से विजयी होकर विधानसभा में आएंगे। निश्चित रूप राजधानी से पूरे प्रदेश में संदेश जाता है और पश्चिम के कार्यकर्ताओं की भूमिका हमेशा रेखांकित हुई है। डॉ रमन सिंह ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार 2003 में बनने के बाद आप हम सबने मिलकर छत्तीसगढ़ को देश के उन चुनिन्दा राज्यों की श्रेणी में लाकर खड़ा किया है जहां छत्तीसगढ़ की पहचान विकास के नाम से दर्ज हुआ है। हमने सैकड़ों योजनाएं बनाई और उसे कार्यान्वित किया है। कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथ लेते हुए डॉ रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ नारे लगाती है परन्तु हमने गांव-गरीब, किसान-मजदूरों की चिन्ता की है, उनके जीवन स्तर का उंचा उठाने का काम किया है।
ये खबर भी पढ़ें -कांकेर : मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह 5 को नरहरपुर में
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सर उठाकर सिना चैड़ा करके जनता के बीच जायें और उनसे वोट के रूप में अपना अधिकार मांगे। पिछले 50-60 वर्षों में कांग्रेस जो काम नहीं कर पायी हमने उसे पन्द्रह वर्षों में करके दिखाया है। आज छत्तीसगढ़ की पहचान देश विदेश में है। प्रदेश की जनता ने हमें आशीर्वाद दिया और हमने उनके विश्वास को जीतने का काम किया है। पश्चिम के सभी कार्यकर्ताओं को और राजेश मूणत जी को मेरी शुभकामनाएं है।
भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की जान है – राजेश मूणत
बैठक को संबोधित करते रायपुर पश्चिम विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राजेश मूणत ने कहा कि मुझे पार्टी के इन कार्यकर्ताओं पर गर्व है जिन्होंने लगातार तीन बार भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलाकर मुझे पश्चिम विधानसभा का प्रतिनिधि बनाकर विधानसभा में भेजा है मैं ऐसे सभी कार्यकर्ताओं को नमन करता हूं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी की जान है और जब भी चुनौतियां उनके सामने आती है। वे डट कर उनका मुकाबला करते है। मैं भी पार्टी का आप जैसा ही एक कार्यकर्ता था-हूं-और रहूंगा। मुझे यह समझ में नहीं आता कि मैं किसके प्रति आभार व्यक्त करूं। मेरी पार्टी का, या भाजपा के जांबांज कार्यकर्ताओं का या फिर रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की जनता का, मुझे समझ में नहीं आता। सभी ने पार्टी, कार्यकर्ता और जनता ने मुझे जो प्यार स्नेह और आशीर्वाद दिया है, मै उसका ऋणि हूं।
मूणत ने कहा कि कोई व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ता, चुनाव पार्टी का कार्यकर्ता लड़ता है। पार्टी के कार्यकर्ता कमल फूल के लिए वोट मांगते है। राजेश मूणत तो आपका साथी है, आपके परिवार का सदस्य है, आपका भाई है, आपका बेटा है, मै तो आपका अपना हूं परन्तु पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुझे जो मान सम्मान दिया है मैं उससे अभिभूत हूं। हम सबको मिलकर छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करना है। भारत को परम वैभव के शिखर पर पहुंचाना है। इसके लिए अगले 20 तारीख को कमल का फूल खिलाकर ही हम इस काम को अंजाम दे सकते है।
बैठक को संबोधित करते हुए रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के चुनाव समन्वयक बृजनन्दन सिंह ने कहा कि रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की पहली चुनावी बैठक में डॉ रमन सिंह जी का आशीर्वाद हम सबको मिल गया तब हमारी जवाबदारी और भी ज्यादा बढ़ जाती है। प्रदेश नेतृत्व ने पश्चिम के कार्यकर्ताओं पर जो विश्वास व्यक्त किया है उस पर हमे खरा उतरने का समय आ गया है।
ये खबर भी पढ़ें – रायपुर : तेजी से बदल रही बस्तर की तस्वीर : डॉ. रमन सिंह
हम सब कार्यकर्ता कमर कसकर विपक्षी प्रत्याशी की जमानत जब्त हो जाए ऐसा प्रयास करेंगे। मैं उत्तर प्रदेश से आने के बाद यह सुना कि पूरे 90 विधानसभा क्षेत्रों में से रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक काम हुए है। लोगों से मैने यह भी सुना है कि राजेश मूणत ने रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र को चमन बना दिया। जब हमें ऐसा जनप्रतिनिधि मिला है तो फिर हम कार्यकर्ताओं का भी फर्ज बनता है कि राजेश मूणत को इतने अधिक वोंटो से जिताएं कि अगली बार कोई भी विपक्ष का प्रत्याशी पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के सामने खड़े होने का भी साहस न कर सके।
मुझे तो इतनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति देखकर लगता है कि जब प्रतिद्विन्दी को इस बात का पता चलेगा कि भाजपा पश्चिम की बैठक में इतनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए हैं तो कहीं वे अपना नामांकन ही न करें। बैठक को भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की महामंत्री मती मीनल चैबे, भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजेश पाण्डेय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मती शैलेन्द्री परगनिहा ने भी संबोधित किया।
पश्चिम विधानसभा की बैठक में आज कांग्रेस को भी झटका मिला। पिछली बार कांग्रेस प्रत्याशी के चुनाव संचालन में रहे, कांग्रेस के एमआईसी में शिक्षा विभाग के अध्यक्ष रहे डॉ पूर्ण प्रकाश झा जो कि मैथिल ब्राम्हण सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद भी रहे है, वर्तमान निर्दलीय पार्षद दीनबन्धु सिंह ठाकुर, पूर्व पार्षद संतोष तिवारी, पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अवतार सिंह सैनी (तारू), देवेन्द्र धर दीवान, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जे.पी. साहू(गुरूजी) रामनगर, सेन समाज के महानगर अध्यक्ष राधेश्याम सेन, उत्कल घसिया समाज के बबलू दीप ने राजेश मूणत के द्वारा कराए गए विकास कार्यों से प्रभावित होकर आज मूणत एवं भारतीय जनता पार्टी पर अपना विश्वास व्यक्त करते हुए भाजपा प्रवेश किया। बैठक में हजारों की संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
https://www.youtube.com/watch?v=1Fgj8Mmzciw