देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News
मुंबई में CST Bridge हादसे का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

मुंबई
- मुंबई के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से डी.एन.रोड के दूसरी ओर ले जानेवाले फुटओवर ब्रिज का आधा सीमेंट स्लैब गुरुवार शाम 7.30 बजे भरभराकर गिर गया। इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए।
- हादसे के बाद मृतकों के परिजनों के लिए महाराष्ट्र सरकार ने 5-5 लाख रुपए एवं घायलों के लिए 50-50 हज़ार रुपए के मुआवजे की घोषणा की है। इसके अलावा सरकार ने रेलवे और बीएमसी के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
- हादसे के बाद शुक्रवार सुबह घटनास्थल से पूरा मलबा हटा दिया गया है वहीं हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। घायलों का अस्पतालों में इलाज जारी है और इनसे मिलने के लिए मुख्यमंत्री देवेद्र फडणवीस अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।
- घायलों से मिलने के बाद बाहर आए मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 10 घायल यहां भर्ती हैं जिनमें से एक आईसीयू में है। घटना की उच्चस्तरीय जांच करवाई जाएगी।



