रायपुर ;' राजघानी के शंकर नगर निवासीे गायब दो स्कूली बच्चों को मुंबई जीआरपी ने मुंबई से ढुंढ निकाला है। दोनो बच्चे सोमवार को स्कूल जाने के लिए निकले थे जिसके बाद वे लापता हो गए थे। बताया जाता है कि गणित की परिक्षा से बचने दोनो बच्चे मुंबई भाग गए थे। मंगलवार शाम को दोनों बालक मुंबई के रेलवे स्टेशन में घूमते हुए मिले। पुलिस ने उन्हें पकड़ा और रायपुर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद परिजन दोनों को लेने पहुंचे।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शंकर नगर निवासी 14 वर्षीय गौरव सिंह और सड्ढू का देवंत धु्रव दोनों गायत्री नगर स्थित एमजीएम स्कूल में कक्षा 8वीं के छात्र हैं। दोनों की वार्षिक परीक्षा चल रही है सोमवार को गणित की परीक्षा थी। परिजनों के मुताबिक गौरव गणित की तैयारी अच्छे से नहीं कर पाया था। देवंत ने भी गणित विषय की तैयारी नही की थी। इस बारे में दोनो ने आपस में चर्चा करने के बाद परीक्षा नहीं देने का निर्णय लिया और सोमवार को दोनों ऑटो सेे स्कूल पहुंचे, लेकिन वे क्लास में नहीं गए। वहां से सीधे रेलवे स्टेशन चले गए। इसके बाद करीब दो घंटा स्टेशन में घूमते-फिरते रहे। इसके बाद मुंबई जाने वाली ट्रेन में बैठ गए। मंगलवार को दोनों मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल में घूमते हुए मिले। वहां की जीआरपी पुलिस ने दोनों बच्चों को पकड़ा और उनसे सारी जानकारी लेकर परिजनों की इसकी सूचना दी
Please comment