छत्तीसगढ़बड़ी खबरेंबलरामपुर
बलरामपुर : यात्री बस पेड़ से टकराई,12 यात्री घायल

बलरामपुर : जिले के गांव बाढ़ी के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक बस हादसे का शिकार हो गयी है। बताया जा रहा है की बस में 32 से ज्यादा लोग सवार थे, जिसमे से 15 लोगो को गंभीर चोटे आई है। बाकियों को हल्की-फुल्की चोट आई है।
सीतापुर इलाके के ग्रामीण किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने बलरामपुर के चांदो गए हुए थे और वहां से वापस लौट रहे थे। तभी अंबिकापुर-बलरामपुर मुख्य मार्ग में एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर बस पेड़ से जा टकराई। हादसे में बस में सवार सभी को चोटें आई हैं।
हादसे की खबर मिलने के बाद राजपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां गंभीर रूप से घायल एक महिला को 108 एंबुलेंस की मदद से अंबिकापुर रेफर किया गया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।