देशबड़ी खबरें

नईदिल्ली : बिटिया सिर्फ पापा बोल पा रही है, और कुछ भी नहीं

नईदिल्ली : नईदिल्ली के द्वारका इलाके में 6 साल की बच्ची से हुई निर्भया जैसी दरिंदगी ने फिर एक बार राजधानी को हिलाकर रख दिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। बच्ची की हालत का जिक्र करते हुए उसके पिता ने कहा कि मासूम बिटिया सिर्फ पापा बोल पा रही है और कुछ नहीं। बता दें कि 2 जुलाई को 6 साल की मासूम बच्ची द्वारका में घर के पास खेल रही थी तभी मोहम्मद नन्हे नाम का एक शख्स बच्ची के पास आया, उसे टॉफी दिलाने के बहाने साथ ले गया और पास की झाडिय़ों में उसने बच्ची के साथ गलत काम किया। इसके बाद वह वहां से फरार हो गया। बिलखती बच्ची घिसटकर सड़क तक पहुंची। बच्ची को पहले गांव वालों ने देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

188150 minor rape demo

पुलिस और गांव के लोगों ने मिलकर पहले उसके पैरेंट्स के बारे में पता लगाया। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत ज्यादा खराब होने पर सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उस दरिंदे की पहचान कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। फिलहाल मासूम सफदरजंग अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। वहीं इस वहशियाना हरकत के खिलाफ लोगों का गुस्सा फट पड़ा है।

ये खबर भी पढ़ें – लाहौर : पकड़ा गया पाकिस्तान की निर्भया का हत्यारा

द्वारका इलाके में मंगलवार दोपहर हुई इस वारदात के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया और सख्त सजा की मांग की। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीडि़त बच्ची के परिवारवालों से मुलाकात की है। उन्होंने कहा, हम द्वारका में 6 साल की उस लड़की के परिवार को मदद के रूप में 10 लाख रुपये देंगे, जिसका यौन उत्पीडऩ किया गया था। मैं डॉक्टरों से मिला, वह अब स्थिर है और खतरे से बाहर है, हम परिवार को एक वकील भी प्रदान करेंगे।
बच्ची से दरिंदगी के बाद द्वारका सेक्टर-23 के आसपास के लोगों में गुस्सा है। दोपहर को लोगों ने घटनास्थल पर प्रदर्शन किया। द्वारका-गुडग़ांव अंडरपास को जाम करने की कोशिश भी की।
पीडि़त बच्ची के पिता ने बताया कि बच्ची की हालत अभी ठीक नहीं है। वह कल तक कुछ बोल नहीं पा रही थी। जज भी आई थीं। बच्ची कुछ बोल नहीं पा रही थी। यह देख कर जज ने कहा कि वह बाद में बयान लेने आएंगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button