छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News
पीएमजी प्रगति परियोजनाओं की समीक्षा, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए समन्वय के निर्देश

रायपुर। मुख्य सचिव विकासशील ने मंत्रालय स्थित महानदी भवन में छत्तीसगढ़ राज्य में केंद्र सरकार की पीएमजी और प्रगति पोर्टल से जुड़ी परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन परियोजनाओं से संबंधित लंबित कार्यों का आपसी समन्वय के साथ शीघ्र निपटारा किया जाए।
मुख्य सचिव ने टेलीकॉम, वन, एसईसीएल, रेलवे सहित अन्य विभागों के अधिकारियों से कहा कि परियोजनाओं की प्रगति में तेजी लाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। बैठक में वाणिज्य एवं उद्योग सचिव रजत कुमार, इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी सचिव अंकित आनंद समेत वन, रेलवे, खनिज विभाग और विभिन्न जिलों के कलेक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।




